हम, राजद और RLJP ने 4 विधानसभा सीटों के नतीजों को पटना HC में दी चुनौती; 2 विधायकों को नोटिस
नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के मामले में न्यायमूर्ति शशि भूषण प्रसाद सिंह की एकलपीठ ने नवनिर्वाचित विधायक को नोटिस जारी किया है। वहीं मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के मामले में न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय की एकलपीठ ने रालोमो विधायक को नोटिस जारी किया।

बिहार के चार विधानसभा क्षेत्रों के निवर्चान को चुनौती दी गई है। चुनाव में हारे उम्मीदवारों ने नरपतगंज, मधुबनी, मोहिउद्दीननगर और टेकारी विधानसभा के नतीजों को लेकर राजद, हम, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवारों ने पटना हाईकोर्ट में चुनाव अर्जी दायर कर चुनौती दी है।
नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के राजद उम्मीदवार मनीष यादव ने भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक देवयंती यादव के निर्वाचन को चुनौती दी तो वहीं मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार गणेश कुमार महरान ने रालोमो से विधायक बने माधव आनंद के चुनाव को चुनौती दी गई है।
इसके अलावा मोहिउद्दीननगर के राजद उम्मीदवार डॉ. इज्या यादव ने भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार सिंह के चुनाव को चुनौती दी है। इसी तरह टेकारी विधानसभा क्षेत्र से हम उम्मीदवार रहे डॉ. अनील कुमार उर्फ अनिल कुमार ने राजद से नवनिर्वाचित विधायक अजय कुमार के निर्वाचन को चुनाव याचिका दायर कर चुनौती दी है। सभी केस अधिवक्ता अवनीश कुमार ने दायर की।
दो विधायकों को नोटिस जारी