
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने की चुनाव आयोग से RJD की मांग; CCTV बंद होने के 2 वीडियो दिखाए
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले स्टांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर राजद ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। दरअसर समस्तीपुर, हाजीपुर के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी बंद होने के वीडियो जारी कर गड़बड़ी की शिकायत की थी।
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग और फिर स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा किए जाने के बाद आरजेडी ने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरजेडी ने चुनाव आयोग से ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद प्रो मनोज झा की ओर से इस बाबत चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा गया है।
दरअल राजद ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से दो पोस्ट की है। पहली पोस्ट में लिखा है कि समस्तीपुर के स्ट्रांग रूम में आधे घंटा CCTV कैमरा बंद रहा। चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन भ्रष्टाचार ग्रसित फालतू बहाने जैसे बिजली कट गई, बैटरी डाउन हो गया, TV स्लीप मोड में चला गया, जेनरेटर नहीं था... नहीं बनाए। आप लोगों की विश्वसनीयता और शुचिता शून्य है।वोट चोरी के हथकंडे बंद कीजिए!
वहीं दूसरी पोस्ट में राजद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें समस्तीपुर जिले के मोइनुद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में अंदर जाते हुए दिखाया गया है। राजद ने वीडियो साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्ट में कहा गया- स्थिति स्पष्ट करें कि ब्रजगृह के अंदर ये संदिग्ध लोग कौन थे और क्या कर रहे थे? जागते रहो, सतर्क रहो। एक बाहरी वोट डकैत बीते कई दिनों से बिहार में बैठकर बिहार विरोधी कुछ लोगों के साथ मिलकर लोकतंत्र की जननी बिहार से वोट चोरी करना चाहता है।
इससे पहले भी राजद ने हाजीपुर से स्ट्रांग रूम का वीडियो शूर किया था। जिसमें बंद सीसीटीवी और आधी रात को पिकअप वैन आती-जाती दिख रही है। जिस पर वैशाली डीएम ने जांच का आदेश दिया। और जल्द अपडेट देने की बात कही है। वहीं राजद ने चुनाव आयोग से ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।





