देश गुलामी की स्थिति में..., राबड़ी आवास में तिरंगा फहराकर लालू ने कही यह बात, नीतीश का नाम भी नहीं लिया

Aug 15, 2024 12:55 pm ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

प्रसाद यादव ने कहा कि आज सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और धन्यवाद। देश हमारा अब कभी भी गुलामी की स्थिति में नहीं आवे इसके लिए आज संकल्प लेते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लिए जान न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम करते हैं।

देश गुलामी की स्थिति में..., राबड़ी आवास में तिरंगा फहराकर लालू ने कही यह बात, नीतीश का नाम भी नहीं लिया

Lalu Yadav Indepence Day: देश आज आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है। दिल्ली, पटना समेत देश भर में भव्य समारोह के तहत तिरंगा झंडा फहराया गया। पटना गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया वहीं पू्र्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी देवी के आवास पर झंडा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने अपने हाथों से जलेबी का वितरण किया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। बाद में लालू ने तेजप्रताव यादव के सरकारी आवास पर भी झंडा फहराया

इस अवसर पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए लालू प्रसाद यादव ने एक बार नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया जबकि नीतीश कुमार ने पटना गांधी मैदान से स्वाधीनता दिवस के अवसर पर बिहार की जनता के नाम संबोधन में लालू, तेजस्वी और राबड़ी देवी पर नाम लिए बगैर कटाक्ष किया। पत्रकारों से बात करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आज सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और धन्यवाद। देश हमारा अब कभी भी गुलामी की स्थिति में नहीं आवे इसके लिए आज संकल्प लेते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लिए जान न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम करते हैं। हम उन लोगों के बलिदान और कुर्बानी को नमन करते हैं और सब लोगों को बधाई देते हैं।

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि समस्त देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं और जिन लोगों ने स्वतंत्रता दिलाने योगदान दिया है उन सभी को सलाम है। हम लोग सभी यही चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े। हमारा राज्य भी विकास करे। यहां के सभी नागरिक तरक्की करें। जल्द से जल्द से हम लोग सभी इस दिशा में काम करें कि हमारा देश पूरी दुनिया में सबसे मजबूत बन जाए और हम सभी अपने देश पर नाज करें।

उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के भाषण में भी लालू परिवार पर हमला करने से बाज नहीं आए। बिहार में सरकारी नौकरी और राजनीति की दशा दिशा पर अपनी राय रखते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग मिलकर 2005 से बिहार के लिए काम कर रहे हैं। और कुछ दिन इधर साथ था तो क्या क्या बोलता रहता है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि वह लोग कुछ नहीं किया। केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाया। पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया और बेटा बेटी के लिए सब किया। लेकिन हम लोगों ने परिवार के लिए कुछ नहीं किया बल्कि बिहार की जनता के लिए सबकुछ किया।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें