Hindi NewsBihar NewsRJD candidate Dr. Sanjeev in trouble case filed for threatening police officer left JDU joined rajad
RJD कैंडिडेट डॉ संजीव मुश्किल में, थानेदार को धमकाने का केस दर्ज; JDU छोड़ राजद में गए थे

RJD कैंडिडेट डॉ संजीव मुश्किल में, थानेदार को धमकाने का केस दर्ज; JDU छोड़ राजद में गए थे

संक्षेप:

20 अक्टूबर को राजद प्रत्याशी ने वाट्सप वॉइस कॉल कर थानेदार से कहा कि मिथिलेश चौधरी के विरुद्ध सीसीए- 3 का प्रस्ताव क्यों भेजा। इसमें आपको बहुत दिक्कत होगी।

Oct 24, 2025 10:59 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, खगड़िया
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनावः खगड़िया के परबत्ता से राजद प्रत्याशी सह विधायक डॉ संजीव कुमार की मुश्किलें बढ गई हैं। डॉ संजीव कुमार पर थानाध्यक्ष को धमकी देने के आरोप को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है। संजीव कुमार 2020 में जेडीयू के टिकट पर परबत्ता से विधायक बने। लेकिन नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के वक्त इनपर राजद का साथ देने का आरोप लगा। चुनाव से पहले उन्होंने तेजस्वी यादव के प्रभाव में राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने गुरुवार को बताया कि गत 20 अक्टूबर को राजद प्रत्याशी ने वाट्सप वॉइस कॉल किया। उनके निजी मोबाइल पर कॉल कर कहा कि मिथिलेश चौधरी के विरुद्ध सीसीए -3 का प्रस्ताव क्यों भेजा। इसमें आपको बहुत दिक्कत होगी। पुन: वाट्सएप कॉल कर कहा कि मिथिलेश चौधरी के विरुद्ध सीसीए -3 का प्रस्ताव भेजकर बहुत गलती किए। इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। इस घटना को लेकर इनके द्वारा सनहा दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़ें:RJD के खेसारी पर BJP के रवि किशन भड़के, कहा- सनातन विरोधियों पर वाण चलेगा

थानेदार ने बताया कि विधायक के क्रियाकलाप से ऐसा लग रहा है कि चुनाव के दौरान स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। चुनाव कार्य को प्रभावित करने के उदेश्य से एक सरकारी सेवक को धमकी देना सरकारी कार्य और चुनाव कार्य में बाधा पहुंचाना संज्ञेय अपराध है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया गया है कि संजीव कुमार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:जेपी नड्डा ने RJD की नई परिभाषा बताई, तेजस्वी के 'हर घर नौकरी वादे' पर भी बोले

खगड़िया शहर के चित्रगुप्त नगर थाना में निर्दलीय प्रत्याशी सह शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि उनके दो प्रचार वाहनों को भी जब्त किया गया है। जिस पर आदेश की कॉपी नहीं चिपकाई गई थी। जिसके कारण वाहनों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।