
वोटिंग खत्म होने के बाद भी डटे रहो; आरजेडी ने पार्टी BLA और कार्यकर्ताओं से की ये खास अपील
संक्षेप: बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। इस बीच आरजेडी ने अपनी पार्टी बीएलए, कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि वोटिंग खत्म होन के बाद भी डटे रहे। जब तक ईवीएम सील होने से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम तक नहीं पहुंच जाए। साथ ही फॉर्म 17-C लेना न भूलें।
बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 6 बजे तक ओवरऑल 60 फीसदी मतदान हुआ है। इस दौरान लालू यादव की आरजेडी अपने सभी पोलिंग एजेंट, कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि मतदान खत्म होने के बाद भी ईवीएम सील होने तक और उसके बाद जबतक ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम तक नहीं पहुंच जाता है, तब तक आप उसकी निगरानी करें। राजद की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया है।

जिसमें लिखा कि मतदान खत्म होने के बाद जिस गाड़ी पर ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम जाता है, आप लोग उस गाड़ी के पीछे पीछे जाकर स्ट्रॉन्ग रूम तक छोड़ कर आए। साथ ही पार्टी के पोलिंग एजेंट पीठासीन अधिकारी से फॉर्म 17 ग (भाग-1) अवश्य प्राप्त करे और उसे निर्वाचन अभिकर्ता को उपलब्ध कराएं। सत्ता पक्ष और प्रशासन द्वारा करवाई जा रही धांधली से बचने के लिए वोटिंग समाप्त होने के पहले सभी पोलिंग एजेंट ध्यान रखें कि मतदान के अंतिम समय लाइन में लगे कुल व्यक्ति जिसे पीठासीन द्वारा पर्ची दिया गया हो, उसका डिटेल लिखकर रख लेना है।
सत्ता पक्ष और प्रशासन द्वारा करवाई जा रही धांधली से बचने के लिए वोटिंग समाप्त होने के पहले सभी पोलिंग एजेंट ध्यान रखें कि मतदान के अंतिम समय लाइन में लगे कुल व्यक्ति जिसे पीठासीन द्वारा पर्ची दिया गया हो, उसका डिटेल लिखकर रख लेना है। आपको बता दें पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में आरजेडी 73 सीटों पर चुनाव लड़ी है। इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने परिवार समेत वोट डाला। इस दौरान पत्नी राबड़ी देवी, मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, तेजस्वी यादव और राजश्री ने वोट डाला।





