Riga Seat Chunav Result 2025: रीगा सीट से BJP के वैद्यनाथ प्रसाद जीते, कांग्रेस के अमित टुन्ना हारे

Riga Seat Chunav Result 2025: रीगा सीट से BJP के वैद्यनाथ प्रसाद जीते, कांग्रेस के अमित टुन्ना हारे

संक्षेप:

Riga Seat Chunav Result 2025: सीतामढ़ी की रीगा विधानसभा सीट पर  भाजपा के वैद्यनाथ प्रसाद चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अमित कुमार टुन्ना को पराजित किया। 

Nov 14, 2025 09:54 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

Riga Seat Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी जिले की रीगा विधानसभा सीट की काउंटिंग में एनडीए के वैद्यनाथ प्रसाद कांग्रेस के अमित कुमार टुन्ना से आगे निकल गए हैं। डुमरा इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर 8 बजे से चल रही है। कुल 10 कैंडिडेट मैदान में हैं पर हार और जीत का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच है। बीजेपी से वैद्यनाथ प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं तो कांग्रेस से पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना। जन सुराज पार्टी ने यहां कृष्ण मोहन सिंह को मैदान में उतारा। 11 नवम्बर को दूसरे चरण में रीगा में मतदान हुआ। वोटर टर्न आउट 68.17 प्रतिशत रहा। रीगा में बीजेपी ने इस बार अपना कैंडिडेट बदल दिया है। पूर्व मंत्री और दो बार के विधायक मोतीलाल का टिकट कट गया। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

21:35 PM- Riga Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी के रीगा विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत हई है। पार्टी के उम्मीदवार वैद्यनाथ प्रसाद ने रीगा का रण जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस के अमित कुमार टुन्ना को 33125 वोटों के अंतर से परास्त किया। वैद्यनाथ को 117393 मत मिले वहीं अमित कुमार टुन्ना को 84268 वोट हासिल हुए।

18:39 PM- Riga Chunav Result 2025 LIVE: रीगा विधानसभा में 23वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा के वैद्यनाथ प्रसाद को 101260 वोट मिले हैं। वे कांग्रेस के अमित कुमार टुन्ना से 30417 वोटों से आगे हैं।

15:07 PM- Riga Chunav Result 2025 LIVE: रीगा विधानसभा में 13 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के वैद्यनाथ प्रसाद 15993 वोटों से आगे निकल गए हैं। उन्हें 54872 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमित कुमार टुन्ना को करीब 40 हजार वोट मिले हैंं।

13:43 PM- Riga Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी के रीगा में बीजेपी के वैद्यनाथ प्रसाद कांग्रेस के अमित कुमार टुन्ना से 13499 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें नौ राउंड की गिनती के बाद 39880 वोटमिले हैं।

13:14 PM- Riga Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी के रीगा में सात चक्रों की गिनती के बाद बीजेपी के वैद्यनाथ प्रसाद कांग्रेस के अमित कुमार टुन्ना से 10476 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:28 AM- RRiga Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी की रीगा विधानसभा सीट पर बीजेपी के वैद्यनाथ प्रसाद कांग्रेस के अमित कुमार टुन्ना से करीब तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

8:21 AM- Riga Assembly Seat Result LIVE 2025: रीगा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

7:44 AM- Riga Assembly Seat Result LIVE 2025: मतगणना केंद्र पर भीड़ जुटना शुरू हो गया है। मतगणना कर्मी काउंटिंग सेंटर में प्रवेश कर गए हैं। राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी जुटने लगे हैं। मीडिया कर्मी सटीक रिपोर्टिंग के लिए तत्पर हैं।

रीगा विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन में अस्तित्व में आई। 2010 के पहले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मोतीलाल प्रसाद ने जीत दर्ज की। 2015 के चुनाव में अमित कुमार टुन्ना ने जीत दर्ज किया। उन्होंने मोती लाल प्रसाद को 22 हजार 8 सौ मतों अंतर से पराजित कर दिया। लेकिन 2020 में मोती लाल प्रसाद ने अमित कुमार को पटखनी दे दी और रीगा पर कब्जा जमा लिया। 2025 में मोतीलाल का टिकट काट दिया गया और उनकी जगह वैद्यनाथ प्रसाद को मौका मिला।

2020 में रीगा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोतीलाल प्रसाद ने भारी मतों से जीत दर्ज किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमित कुमार टुन्ना को न सिर्फ हराया, बल्कि इस सीट पर भाजपा के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत के रूप में पर दर्ज हो गई। इस चुनाव में मोतीलाल प्रसाद को कुल 95,226 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस के अमित कुमार को 62,731 वोट हासिल कर पाए। इस तरह भाजपा उम्मीदवार ने 32,495 वोटों के भारी अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को परास्त किया।

2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर फिर से बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। पिछली बार की भांति इस बार भी बीजेपी और जदयू के बीच गठबंधन है। कहा जाता है कि महागठबंधन के उम्मीदवार के लिए लड़ाई आसान नहीं होगी। दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

मतगणना की स्थापित प्रक्रिया के मुताबिक पोस्टल बैलट की गिनती पहले होगी। पोस्टल बैलट की गिनती शुरू होने के लगभग आधे घंटे बाद, चाहे उसकी गिनती पूरी हो या ना हो, ईवीएम के वोट की गिनती शुरू हो जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल पर ईवीएम खोले जाएंगे यानी एक राउंड में 14 मशीन गिने जाएंगे। चुनाव आयोग ने पहले भी साफ किया है कि मतगणना का पहला रुझान सुबह 8.30 बजे के बाद ही आ सकता है। इसलिए टीवी चैनलों पर सुबह 8.10 बजे से एनडीए या महागठबंधन के आगे-पीछे के नंबर देखकर उत्साहित या उदास होने की जरूरत नहीं है। आप भरोसेमंद अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान की साइट पर बार-बार आइए और पूरे राज्य के साथ-साथ अपने क्षेत्र, जिले और अपनी सीट की मतगणना का अपडेट लेते रहिए।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।