बिहार MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो दो फाड़, एनडीए उम्मीवार के खिलाफ हुए 3 विधायक

हिन्दुस्तान टीम, पटना
share

रालोमो विधायक माधव आनंद ने इस संबंध में बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में हमलोग रामपुकार सिन्हा को समर्थन कर रहे हैं, जो रालोमो के प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग सरकार के समर्थन में आज भी हैं और रहेंगे।

Upendra Kushwaha
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो में बगावत हुई है।

बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच अब मतदान की तारीख नजजीद आने से पहले एनडीए के घटक दल रालोमो में बगावत सामने आई है। उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाले रालोमो में अचानक इस तरह दरार की खबरें सामने आने के बाद सियासी पारा और भी चढ़ गया है। रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह समेत उनके तीन विधायक माधव आनंद और रामेश्वर महतो ने सारण शिक्षक निर्वाचन के उम्मीदवार रामपुकार सिन्हा को समर्थन दिया है। जबकि, इस क्षेत्र से एनीडए के तहत जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर मैदान में है।

इस तरह एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ रालोमो के तीन विधायक उतर गये हैं। विधायक माधव आनंद ने इस संबंध में बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में हमलोग रामपुकार सिन्हा को समर्थन कर रहे हैं, जो रालोमो के प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग सरकार के समर्थन में आज भी हैं और रहेंगे। बता दें कि रालोमो नेता राम पुकार सिन्हा ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वह आज अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे। हालांकि, एनडीए के तहत वहां जदयू के उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी बीच राम पुकार सिन्हा ने भी नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

बता दें कि बाजपट्टी से विधायक रामेश्वर महतो, दिनारा से विधआयक आलोक सिंह और मधुबनी विधायक माधव आनंद की पार्टी में नाराजगी काफी पहले से है। रालोमो ने साल 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ा था। पार्ट ने चार सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि 2 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा थआ। माधव आनंद कभी उपेंद्र कुशवाहा के काफी करीबी भी रहे हैं।

इससे पहले इसी साल इन तीनों विधायकों को लेकर इस चर्चा ने भी जोड़ पकड़ा था कि खरमास के बाद तीनों ही विधायक जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो सकते हैं। 12 जनवरी को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मधुबनी दौरे के दौरान भी स्थानीय विधायक माधव आनंद मौजूद नहीं थे। कहा जाता है कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाया तब ही से यह तीनों विधायक अंदर ही अंदर नाराज चल रहे हैं। आरएलएम की चार विधायकों में एक उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता हैं। कुछ वक्त पहले पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की लिट्टी पार्टी से भी इन विधायकों ने किनारा कर लिया था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार MLC चुनाव के बीच रालोमो दो फाड़, एनडीए उम्मीवार के खिलाफ हुए 3 विधायक