Hindi NewsBihar NewsRevision for voter list will start from 29 october for bihar Assembly Election
बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज, 29 अक्टूबर से मतदाता सूची का रिवीजन; इस दिन आएगी फाइनल लिस्ट

बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज, 29 अक्टूबर से मतदाता सूची का रिवीजन; इस दिन आएगी फाइनल लिस्ट

संक्षेप: Bihar Assembly Election 2025 : एक जनवरी 2025 को सभी आंकड़े एवं सूची अपडेट कर प्रकाशन के लिए तैयार किया जाना है। वहीं, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

Thu, 12 Sep 2024 08:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने इसके लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 29 अक्टूबर से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू होगा। इसी आधार पर अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव होगा।

अभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की पहचान कर रहे हैं। कितने नए मतदाता बन सकते हैं और कितने मतदाताओं की मौत हो गई है, यह काम 18 अक्टूबर तक चलेगा। घर-घर सर्वे के दौरान किसी व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी है तो उसे भी मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान दावा या आपत्ति दाखिल करने का मौका मिलेगा। आयोग के अनुसार, 29 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन होगा। नए नाम शामिल करने के लिए 1 जनवरी, 2025 को योग्य मतदाता होने की अर्हता निर्धारित की गयी है।

इस दौरान विशेष अभियान चलाकर दावा एवं आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। 24 दिसंबर तक सभी आपत्ति एवं दावों का निराकरण करने का लक्ष्य है। एक जनवरी 2025 को सभी आंकड़े एवं सूची अपडेट कर प्रकाशन के लिए तैयार किया जाना है। वहीं, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Date, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।