Hindi NewsBihar Newsreligious conversion in james english school sasaram minor girl also raped
बिहार के इस स्कूल में ट्रेनिंग के नाम पर धर्मांतरण का खेल, नाबालिग लड़की से रेप भी हुआ; गृह सचिव से शिकायत

बिहार के इस स्कूल में ट्रेनिंग के नाम पर धर्मांतरण का खेल, नाबालिग लड़की से रेप भी हुआ; गृह सचिव से शिकायत

संक्षेप:

संस्थान के संचालक के बारे में बताया गया कि वह बाहर हैं। इस दौरान कमरे के बाहर एक लड़की की जोर-जोर से रोने की आवाज आयी, जिसे दो लोग पकड़ कर ले जा रहे थे। पूछने पर एक कर्मी ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है।

Sep 15, 2025 08:32 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के एक स्कूल में धर्मांतरण का खेल और नाबालिग लड़की से रेप के खुलासे के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। रोहतास जिले के सासाराम में इंद्रपुरी के सिकरिया स्थित जेम्स इंग्लिश स्कूल की आवासीय व्यवस्था की जांच के बाद रोहतास जिला बाल बाल कल्याण समिति ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। समिति ने हाल ही में इस स्कूल का दौरा किया था। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि एक मामले की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि स्कूल परिसर स्थित जेम्स टेलरिंग इंस्टीट्यूट में गरीब परिवार के बच्चों को लाकर धर्मांतरण का खेल चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच रिपोर्ट भारत सरकार के गृह सचिव, डीएम समेत अन्य कई अधिकारियों को भेजते हुए मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की सिफारिश की है।जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी सह थानाध्यक्ष इन्द्रपुरी के लिखित अनुरोध पर बाल कल्याण समिति रोहतास ने जेम्स इंगलिश स्कूल सिकरिया इंद्रपुरी स्थित आवासीय व्यवस्था की जांच का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें:बिहार में 4 दिनों तक बारिश का दौर, उत्तर में भारी वर्षा;पटना में कैसा रहेगा मौसम

स्कूल से किशोरी भी लापता

प्रधान प्रोबेशन पदाधिकारी प्रशांत सिंह विष्ट के साथ आठ सितंबर को समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार, सदस्य ददन पांडेय व गायत्री कुमारी ने इंद्रपुरी थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी के साथ स्कूल परिसर स्थित जेम्स टेलरिंग इंस्टीट्यूट की जांच शुरू की। बताया गया कि 27 अगस्त को गयाजी की एक किशोरी लापता है।

किशोरी की मां ने इसकी प्राथमिकी इंद्रपुरी थाने में 30 अगस्त को दर्ज करायी थी। रिपोर्ट के अनुसार, जब बाल कल्याण समिति की टीम जेम्स इंस्टीट्यूट पहुंची तो इंस्टीट्यूट की प्रभारी सुभद्रा 7-8 बच्चियों को सिलाई सिखा रही थीं। जांच के दौरान बच्चियों की नामांकन और दैनिक उपस्थिति पंजी नहीं मिली। बताया गया कि यह इकाई 2003 से चल रही है।

ये भी पढ़ें:बिहार के बेगूसराय में बनेगा एयरपोर्ट, हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ेगा

कमरे में रो रही थी लड़की

यहां नामांकन किस आधार पर होता है, इसका संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया गया। एक पन्ने पर 15 बच्चियों के नाम अंकित थे, बस वही एक प्रमाण था। संस्थान चलाने की अनुमति है या नहीं, किसी प्राधिकार द्वारा जांच की जाती है या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। संस्थान के संचालक के बारे में बताया गया कि वह बाहर हैं। इस दौरान कमरे के बाहर एक लड़की की जोर-जोर से रोने की आवाज आयी, जिसे दो लोग पकड़ कर ले जा रहे थे। पूछने पर एक कर्मी ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है।

फिर बताया कि वह ऐसे ही करती रहती है। इंद्रपुरी थानाध्यक्ष व समिति सदस्य गायत्री कुमारी ऊपर गईं। लड़की को चुप कराकर नीचे आ गईं। इसके बाद लड़की को पीटा जाने लगा। तब उसे रेस्क्यू कर गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भेजा गया। लेकिन, चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे समिति में लाया गया। महिला परामर्शी से बात करने पर वह बतायी कि चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

क्या बोले एसपी…

कहा गया कि मेडिकल जांच के बाद बालिका को बालिका गृह कैमूर भेजा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नौ सितंबर को पुनः समिति सदस्य गायत्री कुमारी की देखरेख में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन और थानाध्यक्ष इंद्रपुरी ने वहां से सात बच्चियों मुक्त कराया, जिन्हें बालिका गृह में भेजा गया है। टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट में कई बच्चियों का बयान अंकित है। जिसमें नामांकन आवेदन फॉर्म में भरे गये कॉलम का जिक्र है। जिसके आधार पर समिति ने पाया कि यहां धर्मांतरण का खेल चल रहा है। समिति ने जिलाधिकारी से एक बड़ी जांच समिति बनाकर जांच कराने की सिफारिश की है। सासाराम के एसपी रौशन कुमार ने कहा कि डीएम के स्तर से जांच टीम का गठन किया जाएगा। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजद को सबसे अधिक सीटें पर अब BJP सबसे पड़ी पार्टी, बेहतर स्ट्राइक रखना चुनौती
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।