Hindi NewsBihar NewsRebellion proved costly BJP expelled MLA Pawan Yadav from the party who is contesting against NDA candidate
बगावत पड़ी भारी! भाजपा ने MLA पवन यादव को पार्टी से निकाला, NDA प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे

बगावत पड़ी भारी! भाजपा ने MLA पवन यादव को पार्टी से निकाला, NDA प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे

संक्षेप:

भागलपुर की कहलगांव सीट से एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक पवन यादव की भाजपा से छुट्टी हो गई है। पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया है। पवन टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे।

Mon, 27 Oct 2025 07:29 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर की कहलगांव सीट से विधायक पवन यादव को बगावत भारी पड़ गई है। भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल टिकट नहीं मिलने से नाराज पवन यादव कहलगांव सीट से एनडीए के जदयू प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे हैं। जिसके चलते पार्टी से उनकी छुट्टी कर दी गई है। बिहार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विधायक पवन यादव ने 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़कर दल-विरोधी गतिविधि की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पत्र में लिखा है कि पवन सिंह के इस आचरण से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और जो पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। भाजपा विधायक का यह कदम गठबंधन की एकजुटता और संगठन की नीतियों के विपरीत है। ऐसे में पार्टी अनुशासन समिति की अनुशंसा और दिशा-निर्देशों के आधार पर उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:JDU में बागियों पर ऐक्शन; गोपाल मंडल की छुट्टी, 2 दिन में 16 नेताओं को निकाला
ये भी पढ़ें:चुनाव के बीच JDU का बड़ा ऐक्शन, पूर्व मंत्री समेत 12 नेताओं को पार्टी से निकाला
ये भी पढ़ें:RJD कैंडिडेट डॉ संजीव पर थानेदार को धमकाने का केस दर्ज; JDU छोड़ राजद में गए थे

वहीं इस मामले पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने कहलगांव में गठबंधन दल के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने पर घोर आपत्ति जताई है। उन्होने कहा कि यह पार्टी विरोधी कार्य है। पार्टी यह बर्दाश्त नहीं कर सकती। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है और संगठन से बड़ा देश होता है। यह संदेश पार्टी ने इस कारवाई के माध्यम से दिया है। बता दें कि पवन कहलगांव में एनडीए से जदयू के प्रत्याशी शुभानंद मुकेश के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।