Hindi NewsBihar Newsravan dahan in gandhi maidan on dussehra patna police issued helpline numbers
पटना के गांधी मैदान में रावण दहन देखने के लिए किस गेट से मिलेगी एंट्री, हेल्पलाइन नंबर भी नोट कर लीजिए

पटना के गांधी मैदान में रावण दहन देखने के लिए किस गेट से मिलेगी एंट्री, हेल्पलाइन नंबर भी नोट कर लीजिए

संक्षेप:

पटना पुलिस की तरफ से कुछ पोस्टर भी पटना में लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में बताया गया है कि गांधी मैदान आने वाले आम लोगों को किस गेट से एंट्री मिलेगी और वीआईपी किस गेट से अंदर जाएंगे। साथ ही साथ पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

Oct 02, 2025 07:25 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

विजयादशमी के मौके पर गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण दहन किया जाएगा। पटना में होने वाले रावण दहन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैैं। इस बार यहां 80 फीट का रावण जलेगा और जमकर आतिशबाजियां होंगी। गांधी मैदान में रावण दहन देखने के लिए हर साल लोगों की भारी भीड़ जुटती है। इसको लेकर पुलिस ने भी कमर कस ली है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बीच पटना पुलिस की तरफ से कुछ पोस्टर भी पटना में लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में बताया गया है कि गांधी मैदान आने वाले आम लोगों को किस गेट से एंट्री मिलेगी और वीआईपी किस गेट से अंदर जाएंगे। साथ ही साथ पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार में मेला देखने जा रही मां-बेटी को चाकू से गोदा, छेड़खानी के विरोध पर हमला

इन पोस्टरों के जरिए पुलिस की तरफ से बताया गया है कि गांधी मैदान के सभी गेट खोल दिए जाएंगे। पुलिस ने बताया है कि गेट संख्या-01, 02 और 03 को छोड़ कर आम लोग किसी भी अन्य गेट से प्रवेश कर सकते हैं। गेट संख्या-01, 02 और 03 को वीआईपी के प्रवेश के लिए रखा गया है।

पुलिस की तरफ से कहा गया है कि पैदल चलने वाले लोग सड़क के दायीं तरफ चलें और आवश्यकता पड़ने पर रुके और धैर्य बनाए रखें। इसके साथ-साथ किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देने के लिए भी कहा गया है। पुलिस की तरफ से सलाह दी गई है कि अगर आम लोग अपने बच्चों के साथ दशहरा पर रावण दहन देखने आ रहे हैं तो वो बच्चों के पॉकेट में उनका नाम, पता और घर के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर लिखकर जरूर रख दें। गांधी मैदान आने के दौरान लोग पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

हेल्पलाइन भी जारी

इसके साथ ही पटना पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जो इस तरह हैं-:

पुलिस, फायर बिग्रेड, एंबुलेंस - 112

पुलिस नियंत्रण कक्ष, पटना- 9470001389

जिला नियंत्रण कक्ष, पटना- 0612, 2219810, 2219234

थानाध्यक्ष, गांधी मैदान पटना - 9431822165

नगर पुलिस अधीक्षक, पटना - 9431818400

पुलिस अधीक्षक, विधि व्यवस्था, पटना- 9431818398

ये भी पढ़ें:बिहार में बाघ ने हमला कर बुजुर्ग को मार डाला, टाइगर रिजर्व से निकल गांव में घुसा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।