Hindi NewsBihar Newsransom demand from doctor in bihar miscreants call from west bengal and maharashtra
बंगाल और महाराष्ट्र से फोन कर बिहार के डॉक्टर से रंगदारी की डिमांड, वरीय अफसरों से रिपोर्ट तलब

बंगाल और महाराष्ट्र से फोन कर बिहार के डॉक्टर से रंगदारी की डिमांड, वरीय अफसरों से रिपोर्ट तलब

संक्षेप:

डॉक्टर के मुताबिक रंगदारी से जुड़े कॉल 27 दिसंबर और 30 दिसंबर को किए गए थे। ये कॉल पश्चिम बंगाल के आसनसोल और महाराष्ट्र से किए जाने की बात सामने आई है। कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को किसी संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।

Jan 12, 2026 09:41 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, गया जी
share Share
Follow Us on

बिहार के डॉक्टर को बंगाल और महाराष्ट्र से फोन कर धमकी दी गई है। डॉक्टर से रंगदाारी मांगी गई है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस माामले के उजागर होने के बाद से हड़कंप मच गया है। गया जी जिले में मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सतेंद्र कुमार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने गंभीर रुख अपनाया है। इस मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय ने गयाजी पुलिस के वरीय अधिकारियों को तलब करते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपराधियों ने डॉ. सतेंद्र कुमार से फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रकम नहीं देने की स्थिति में उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकियों से दहशत में आए चिकित्सक दंपति ने मगध मेडिकल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें:कमरे में जबरन डांस करवाया फिर 6 लोगों ने किया गैंगरेप, बिहार में हैवानियत

डॉक्टर के मुताबिक रंगदारी से जुड़े कॉल 27 दिसंबर और 30 दिसंबर को किए गए थे। ये कॉल पश्चिम बंगाल के आसनसोल और महाराष्ट्र से किए जाने की बात सामने आई है। कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को किसी संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह का नेटवर्क राज्य के बाहर तक फैला है या नहीं।

ये भी पढ़ें:बिहार में 4 डिग्री गिरेगा तापमान, इस दिन शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।