बिहार में सीएम नीतीश के विधायक से ही मांग ली रंगदारी, 3 लोगों पर FIR दर्ज

Feb 26, 2026 01:54 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज संवाददाता, अरवल
share

विधायक पप्पू वर्मा ने सोशल मीडिया एवं फेसबुक पर गाली गलौज एवं अवधी भाषा का प्रयोग कर उनकी प्रतिष्ठा हनन करने का भी आरोप कुछ लोगों पर लगाया है। विधायक के द्वारा शहर तेलपा थाना में तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया गया है।

बिहार में सीएम नीतीश के विधायक से ही मांग ली रंगदारी, 3 लोगों पर FIR दर्ज

बिहार में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के ही विधायक से रंगदारी मांग ली गई है। विधायक ने इस संबंध में थाने में अपनी शिकायत की है। शिकायत दर्ज होने के बाद तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। दरअसल अरवल जिले के कुर्था से जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने आऱोप लगाया है कि उनसे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई है।इतना ही नहीं विधायक पप्पू वर्मा ने सोशल मीडिया एवं फेसबुक पर गाली गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनकी प्रतिष्ठा हनन करने का भी आरोप कुछ लोगों पर लगाया है। विधायक के द्वारा शहर तेलपा थाना में तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया गया है।

कुर्था विधायक के द्वारा जिन तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया गया है उसमें प्रवीण कुमार यादव, (चैनपुर शहर तेलपा). रविंद्र गोप, (चौहर शहर तेलपा), एवं अवधेश यादव,(मखदुमपुर थाना कुर्था) शामिल हैं। इस मामले में कुर्था विधायक ने बताया कि लगातार फेसबुक के माध्यम से गाली गलौज एवं धमकी देकर पैसों की मांग की गई है। जिससे मेरे प्रतिष्ठा पर गहरा ठेस पहुंचा है।

कुर्था विधायक के द्वारा दिए गए आवेदन पर शहर तेलपा थाना में केस नंबर 20/ 26 के तहत सुसंगत धाराओं में तीनों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। तेलपा थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि विधायक के साथ गाली गलौज अभद्र भाषा एवं धमकी देकर ₹50000 मांगने के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। अब उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी ने बताया कि विधायक के दिए गए आवेदन पर शहर तेलपा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है एवं इस मामले में विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।