Hindi NewsBihar Newsransom demand from businessman in patna on the name of mla sumit singh
पटना में विधायक के नाम से फोन कर दो करोड़ की मांगी रंगदारी, दहशत में कारोबारी

पटना में विधायक के नाम से फोन कर दो करोड़ की मांगी रंगदारी, दहशत में कारोबारी

संक्षेप:

मुन्नाचक निवासी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले रंगदारी मांगने का कॉल उसके पिता सुरेंद्र कुमार सिन्हा के मोबाइल पर 16 नवंबर को आया था। तब पिता ने रॉग नंबर बोलकर कॉल काट दिया था। फिर बाद में उसी नंबर से पिता के मोबाइल नंबर पर दूसरी बार 22 नवंबर को कॉल आया।

Nov 25, 2025 07:20 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बैटरी कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। फोन एक विधायक के नाम से आया था, जिसमें कहा गया कि रंगदारी देनी होगी अन्यथा खामियाजा भुगतना होगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मुन्नाचक निवासी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले रंगदारी मांगने का कॉल उसके पिता सुरेंद्र कुमार सिन्हा के मोबाइल पर 16 नवंबर को आया था। तब पिता ने रॉग नंबर बोलकर कॉल काट दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिर बाद में उसी नंबर से पिता के मोबाइल नंबर पर दूसरी बार 22 नवंबर को कॉल आया। तब मेरी पत्नी ने उठाया था। फोन करने वाले ने कहा कि मैं तुम्हारे पति यानी सुरेंद्र सिन्हा के बेटे का अपहरण करने जा रहा हूं। इसके बाद 23 नवंबर को मेरे मोबाइल पर फोन किया। उसने अपना नाम सुमित सिंह बताया। उसने कहा कि सगुना मोड़ के पास मॉल बनवा रहे हो तो रंगदारी देनी होगी।

यदि दो करोड़ नहीं मिला तो जान से मार देंगे। आशीष ने फोन करने वाले को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह एक बैट्री और स्पेयर पार्ट्स का कारोबारी है। इतना पैसा कहां से देंगे। लेकिन उसने उनकी एक नहीं सुनी।

ये भी पढ़ें:बिहार में 3 नए रेल कॉरिडोर, आरा-बक्सर समेत कई जिलों के स्टेशन शामिल
ये भी पढ़ें:बीजेपी विधायक प्रेम कुमार होंगे बिहार विधानसभा के स्पीकर, 1 दिसंबर से सत्र
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।