Hindi NewsBihar Newsram mandir priest killed by son and daught in law for money
राम मंदिर के पुजारी को कब्जे में रखा, दौलत के लिए बेटे और बहू ने मार डाला; विसरा रिपोर्ट से खुला राज

राम मंदिर के पुजारी को कब्जे में रखा, दौलत के लिए बेटे और बहू ने मार डाला; विसरा रिपोर्ट से खुला राज

संक्षेप:

पुलिस ने पुजारी की हत्या किए जाने की शिकायत पर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम भी कराया था। पुलिस का कहना है कि तत्काल उपलब्ध पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं था और विसरा रिजर्व किए जाने की बात कही गई थी।

Tue, 2 Sep 2025 08:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, शेरघाटी, गया जी
share Share
Follow Us on

बिहार में राम मंदिर के पुजारी को कब्जे में रखने और फिर दौलत के लिए मार डालने का मामला उजगार हुआ है। गया जी जिले के शेरघाटी में राम मंदिर के 80 वर्षीय पुजारी शिवरतन मिश्र की हत्या दो वर्ष पहले जहर देकर की गई थी। लंबे इंतजार के बाद आई विसरा जांच रिपोर्ट से इस तथ्य का खुलासा हुआ है। विसरा जांच रिपोर्ट के खुलासे के बाद सोमवार को पुलिस ने मृत पुजारी के बेटा पवन मिश्र और बहू मंजू मिश्रा सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए तीसरे आरोपित की पहचान मृत पुजारी के पौत्र भोलू मिश्र के रूप में हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पोस्टमार्टम से नहीं हुआ था मौत का खुलासा

शेरघाटी के सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने पुजारी के बेटे और बहू सहित तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुजारी की संदिग्ध मौत के बाद शेरघाटी थाने में दर्ज करायी गई रिपोर्ट (756/23) में उपरोक्त लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था। पुलिस थाने में यह रिपोर्ट पुजारी के छोटे बेटे दीपक मिश्र की ओर से दर्ज करायी गई थी।

ये भी पढ़ें:बिहार में वंदे भारत ट्रेन पत्थरबाजों के निशाने पर , इमरजेंसी विंडो का शीशा टूटा

पुलिस ने पुजारी की हत्या किए जाने की शिकायत पर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम भी कराया था। पुलिस का कहना है कि तत्काल उपलब्ध पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं था और विसरा रिजर्व किए जाने की बात कही गई थी। अब दो साल बाद आई वेसरा रिपोर्ट से पुजारी की मौत के लिए जहर को जिम्मेवार बताया गया है। पुजारी की हत्या के खुलासे से स्थानीय लोग भी सदमे में हैं।

ये भी पढ़ें:15 दिन में सबूत दें वरना केस कर देंगे, प्रशांत किशोर को BJP सांसद का नोटिस

संपत्ति हड़पने के लालच में हुई थी हत्या

रिपोर्ट में कहा गया था कि संपत्ति हड़पने के लालच से आरोपितों ने वृद्ध और बीमार पुजारी को अपने कब्जे में रखे हुए थे और और उन्हें किसी से मिलने नहीं दे रहे थे। बुढ़ापे की वजह से उन्होंने मंदिर में पूजा पाठ का काम छोड़ दिया था। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार पुजारी की हत्या 13 जुलाई 2023 को की गई थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।