राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी को टूट का डर सता रहा? RJD के विधायकों पर निगरानी कड़ी, इन्हें मिला जिम्मा
जद ने पूर्व विधायकों को विधायकों की निगरानी में लगाया है। पार्टी का दावा है कि सत्ताधारी दल हॉर्स ट्रेडिंग कर सकता है, पैसा देकर तोड़ने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सबों को एक स्थान पर रखा गया है।

Rajya Sabha Election 2026: 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव को टूट का में टूट रोकने को राजद ने अपने सभी विधायकों को होटल पनाश में रखा है। आर ब्लॉक के समीप इस होटल में पार्टी के सभी विधायकों को बुलाया जा रहा है। रात में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायकों के साथ बैठक करेंगे। 12 साल बाद बिहार में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की नौबत आई है। इस बार पांचवीं सीट पर दोनों गठबंधनों को क्रॉस वोटिंग से ही उम्मीद है। नीतीश कैबिनेट के मंत्री संजय सिंह ने दावा किया है कि एआईएमआईएम के विधायक एनडीए के संपर्क में हैं।
होटल में महागठबंधन के सभी विधायकों को बुलाया गया है। अब तक राजद के एक और कांग्रेस के दो विधायक नहीं आ सके है। राजद ने पूर्व विधायकों को विधायकों की निगरानी में लगाया है। पार्टी का दावा है कि सत्ताधारी दल हॉर्स ट्रेडिंग कर सकता है, पैसा देकर तोड़ने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सबों को एक स्थान पर रखा गया है।
प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने पांचवें उम्मीदवारों को जबरदस्ती मैदान में उतारा है। इस भरोसे से कि हम धनबल और तंत्र बल से इस चुनाव को जीत लेंगे। लेकिन भाजपा अपने मकसद में सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि, कैसे वोट देना है और लाना है इसलिए सभी विधायक एक साथ बैठ कर बात कर रहे हैं। हम लोग साथ बैठ कर बात करते हैं तो कहते हैं कि नजरबंद किया जा रहा है और खुद अपनी पार्टी के नेताओं के फोन को भी जब्त कर लेते हैं।
राज्यसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को महागठबंधन भी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। आज रविवार को एक बार फिर महागठबंधन के घटक दल के विधायकों का जुटान होगा। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास दस सर्कुलर या नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड में बैठक होगी। बैठक शाम में होगी जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही राजद, कांग्रेस, आईपीपी व वामदल के विधायक भी बैठक में रहेंगे। इससे पहले होटल पनाश में सभी विधायकों को ठहराया जा रहा है। जहां पूर्व विधायकों को वर्तमान विधायकों की निगरानी का जिम्मा दिया गया है। तेजस्वी यादव और लालू इन्हें वोटिंग की फाइनल टिप्स देंगे।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

