राज्यसभा चुनावः विधायक पार्टी को दिखाएंगे किसे वोट दिया, वोटिंग रूम में मोबाइल ले जाने की मनाही

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू होगी और शाम चार बजे तक चलेगी। पांच बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके अगले एक घंटे के बाद परिणाम आने के आसार हैं। 

राज्यसभा चुनावः विधायक पार्टी को दिखाएंगे किसे वोट दिया, वोटिंग रूम में मोबाइल ले जाने की मनाही

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में हर विधायक वोट करने के बाद अपनी पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि को दिखाएंगे कि उन्होंने किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। इसके बाद ही मतदान वैध माना जाएगा। मतदान कक्ष में हर पार्टी के प्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे। मतदान की तैयारियां विधानसभा के द्वारा पूरी कर ली गईं हैं। 16 मार्च को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए बिहार में वोटिंग की जाएगी। इसके मद्देनजर रविवार को पटना में बैठकों का दौर चला। एनडीए की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने विधायकों के साथ मुलाकात की।

मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू होगी और शाम चार बजे तक चलेगी। पांच बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके अगले एक घंटे के बाद परिणाम आने के आसार हैं। पहली वरीयता के आधार पर जीत का फैसला नहीं होगा तो दूसरी वरीयता के वोट की गिनती शुरू होगी। दूसरी वरीयता के वोट की गिनती सिर्फ उस सीट के लिए होगी, जिस पर फैसला प्रथम वरीयता के आधार पर नहीं हो सका है।

पहली वरीयता के 41 वोट एक सीट पर जीत के लिए आवश्यक है। मतपत्र पर विधायक अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे एक, दो और तीन लिखेंगे। एक का मतलब हुआ उस उम्मीदवार के पक्ष में वह विधायक पहली वरीयता का वोट दे रहा है। वहीं, दूसरी और तीसरी पसंद के नाम के आगे वह विधायक दो और तीन लिखेंगे। मतदान कक्ष के अंदर मोबाइल आदि को ले जाने की इजाजत विधायकों को नहीं होगी। मतदान कक्ष में रखी बैगनी स्कैच पेन का उपयोग ही विधायकों को मतदान में करना है। किसी और पेन से मतदान करने की इजाजत नहीं होगी।

विधायकों से मिले मुख्यमंत्री

एनडीए विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट वहां रुके। इस दौरान वह एनडीए के सभी दलों के विधायकों से मिले। वरिष्ठ नेताओं से राज्यसभा चुनाव की तैयारी की जानकारी ली। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर शाम में एनडीए विधायकों की बैठक हुई थी। बैठक में सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने अपनी बातें कहीं। कौन-कौन विधायक किस उम्मीदवार को वोट करेंगे, यह तय कर दिया गया है। बैठक के बाद मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी विधायकों को फिर से पूरी जानकारी दे दी गई है।

इधर तेजस्वी यादव ने भी होटल पनाश में जाकर महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात की। राजद, कांग्रेस और माले विधायकों को पटना के होटल पनाश में रखा गया है। दोनों गठबंधनों ने जीत का दावा किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।