Hindi NewsBihar Newsrain in bihar supaul madhubani araria on red alert orange and yellow of storm and thunder strike
Bihar Weather: बिहार में बारिश बनी रहेगी मुसीबत, सुपौल-मधुबनी में रेड अलर्ट; कहां येलो अलर्ट; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में बारिश बनी रहेगी मुसीबत, सुपौल-मधुबनी में रेड अलर्ट; कहां येलो अलर्ट; पटना में कैसा रहेगा मौसम

संक्षेप:

Bihar Weather: पटना में रविवार को बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही जिले के एक या दो स्थानों पर गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं, जबकि शनिवार को सुबह से ही बादल छाया रहा। इसके साथ ही राजधानी और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर दिनभर झमाझम बारिश होती रही।

Sun, 5 Oct 2025 05:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Weather: बिहार के 11 जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। शेष जिलों में गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। पटना में भी बादल छाए रहेंगे। विभाग ने आज सुपौल, अररिया और मधुबनी जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया व सहरसा जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और कटिहार, खगड़िया, समस्तीपुर व दरभंगा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उत्तर बिहार और दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। उधर, आपदा प्रबंधन विभाग ने भी इन जिलों के लोगों को सचेत किया है। जबकि शनिवार को पटना सहित 26 जिलों में बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश मोतिहारी में 122.1 मिमी, मुजफ्फरपुर में 83.4 मिमी, मधेपुरा में 78 मिमी, सहरसा में 44.4 मिमी, पटना में 43.9 मिमी, अररिया में 33.2 मिमी, पश्चिमी चंपारण में 31.4 मीटर सहित अन्य जिलों में बारिश हुई, जबकि राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में और सबसे कम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:पटना में वैज्ञानिक के पिता की सेवा कुटीर में मौत, चुपचाप दाह-संस्कार के बाद बवाल

बारिश से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई'

पटना में बारिश से कई सड़कों और निचले इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जबकि 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। जिस कारण दिन में भी लोगों को आंशिक तौर पर ठंड का एहसास हो रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में भी बारिश के आसार

पटना में रविवार को बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही जिले के एक या दो स्थानों पर गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं, जबकि शनिवार को सुबह से ही बादल छाया रहा। इसके साथ ही राजधानी और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर दिनभर झमाझम बारिश होती रही। जिस कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

ये भी पढ़ें:फ्लाइट में कैप्टन के मुरीद हुए शिवराज, राजीव प्रताप रुडी से मिल क्या बोले
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।