Hindi NewsBihar Newsrain in bihar after two days alert adivsory for flood in several parts weather report
Bihar Weather: बिहार में 2 दिन राहत फिर बारिश, बाढ़ को लेकर सतर्क रहने की सलाह; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में 2 दिन राहत फिर बारिश, बाढ़ को लेकर सतर्क रहने की सलाह; पटना में कैसा रहेगा मौसम

संक्षेप:

Bihar Weather: उत्तर बिहार के नदियों के जल ग्रहण क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। लिहाजा नदियों के जल-स्तर में अचानक वृद्धि होने से निचले स्थानों में जलभराव और आंशिक बाढ़ जैसी परिस्थितियां उभर सकती हैं जिससे स्थानीय स्तर पर असुविधाएं बढ़ सकती हैं।

Sep 29, 2025 05:38 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Weather: मौसम विभाग के पटना केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि दिनांक 02 से 06 अक्टूबर के बीच निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं की सक्रियता बढ़ने से आर्द्रता में वृ‌द्धि तथा मॉनसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है। इन मौसमी परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव से उत्तर बिहार एवं पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की जाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही इस अवधि में बिहार के अधिकांश भागों में मेघगर्जन एवं वज्रपात की घटनाओं में वृद्धि की प्रबल संभावना है। उपरोक्त मौसम के संभावित प्रभाव से उत्तर बिहार के नदियों के जल ग्रहण क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। लिहाजा नदियों के जल-स्तर में अचानक वृद्धि होने से निचले स्थानों में जलभराव और आंशिक बाढ़ जैसी परिस्थितियां उभर सकती हैं जिससे स्थानीय स्तर पर असुविधाएं बढ़ सकती हैं।

जनसामान्य के लिए सलाह

निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और संभावित जलभराव या बाढ़ की स्थिति में निकटतम ऊंचे एवं सुरक्षित स्थान पर जाने की योजना बनाएं। खुले बिजली के तारों एवं जलमग्न इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहें।

पटना, पूर्णिया में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पटना में सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। पूर्णिया में 29 सितंबर को मौसम मुख्यतः आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिसमें बिजली की चमक और तेज हवा चल सकती है। तापमान अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बूंदाबांदी के रूप में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। सुबह से ही हवा पूरब दिशा से 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। सोमवार को दिन में 70 प्रतिशत और रात में 87 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।