
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में यात्री से पुलिसवालों ने छीन लिया सोना, रेल थानाध्यक्ष राजेश गिरफ्तार
गया जंक्शन पर हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में करीब एक करोड़ 44 लाख के एक किलो सोने की छिनतई मामले में जीआरपी के चार जवान करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार व आनंद मोहन आरोपी हैं। इसके अलावा दो सिविलियन मो परवेज और सीताराम कुमार भी भूमिका है।
niहावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में कूरियर यात्री सेे करीब एक किलो सोना छीनने के मामले में गया जंक्शन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार की रात रेल एसपी कार्यालय के पास से गिरफ्तारी हुई। इसके बाद रेल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सोना छिनतई मामले में पीड़ित कोरियर यात्री धनंजय शास्वत के फर्द ब्यान पर रेल थानाध्यक्ष इंस्पेकर राजेश कुमार सिंह, चार सिपाही और दो अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सोना छीनने के मामले की जांच के लिए तीन डीएसपी की एसआईटी बनाई गई है। इसकी निगरानी रेल एसपी कर रहे हैं।
बीते 21 नवम्बर को गया जंक्शन पर हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में करीब एक करोड़ 44 लाख के एक किलो सोने की छिनतई मामले में जीआरपी के चार जवान करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार व आनंद मोहन आरोपी हैं। इसके अलावा दो सिविलियन मो परवेज और सीताराम कुमार भी भूमिका है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पटना रेल पुलिस मुख्यालय से स्पेशल टीम का गठन किया गया है।
यह मामला गंभीर: रेल सूत्रों ने बताया कि सोना छिनतई मामले में गया जीआरपी थाना की ओर से अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज किए गए मामले का अनुसंधानकर्ता अमरेंद्र प्रसाद से पटना रेल मुख्यालय में रेल डीआईजी ने पूछताछ की। साथ ही इस मामला को इतने दिनों तक पेंडिंग रखे जाने के बारे में जवाब तलब किया। रेल डीआईजी पटना राजीव मिश्रा ने बताया कि यह गंभीर मामला है। इस घटना में संलिप्त लोगों पर हर संभव कार्रवाई की जाएगी। मामले की सख्ती से जांच की जा रही है।





