Hindi NewsBihar Newsrail bridge will build on bagmati river three districts will connect in bihar
अच्छी खबर! बागमती नदी पर बनेगा रेल पुल, बिहार के ये तीन जिले जुड़ेगे

अच्छी खबर! बागमती नदी पर बनेगा रेल पुल, बिहार के ये तीन जिले जुड़ेगे

संक्षेप:

शिवहर स्टेशन से मीनापुर प्रखंड की पांच लाख से अधिक की आबादी को फायदा होगा। मीनापुर प्रखंड की सिवाईपट्टी, तुर्की, बेलहिया लच्छी, चतुरसी, बनघारा आदि पंचायत के लोग लाभांवित होंगे। इन पंचायतों से शिवहर की वनिस्पत मुजफ्फरपुर स्टेशन की दूरी 10-12 किमी अधिक है।

Jan 13, 2026 08:33 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सीतामढ़ी-शिवहर-मोतिहारी नए रेलखंड पर शिवहर में बागमती नदी पर हाई लेबल ब्रिज का निर्माण होगा। यह पुल करीब 61 मीटर लंबा और करीब नौ मीटर चौड़ा होगा, यानी दो ट्रैक के लिए इसका निर्माण कराया जाएगा। रेलवे पुल के निर्माण पर लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसको लेकर पूमरे ने वर्क ऑर्डर जारी किया है। इस रेलखंड पर यह सबसे बड़ा रेल पुल होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोतिहारी-शिवहर-सीतामढ़ी रेलखंड एक बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना है। इसका उद्देश्य पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी जिले को जोड़ना है। परियोजना के पहले चरण में सीतामढ़ी से शिवहर (लगभग 28 किमी) और फिर शिवहर से मोतिहारी (51 किमी) तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस रेलखंड पर बागमती पर पुल सहित कई पुल-पुलिया और स्टेशन प्रस्तावित हैं। हाल ही में भूमि अधिग्रहण व सर्वे के काम में प्रगति आई है।

ये भी पढ़ें:सुबह और शाम में कनकनी, दोपहर में निकलेगी धूप; बिहार में 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मीनापुर की पांच लाख आबादी को फायदा

शिवहर स्टेशन से मीनापुर प्रखंड की पांच लाख से अधिक की आबादी को फायदा होगा। मीनापुर प्रखंड की सिवाईपट्टी, तुर्की, बेलहिया लच्छी, चतुरसी, बनघारा आदि पंचायत के लोग लाभांवित होंगे। इन पंचायतों से शिवहर की वनिस्पत मुजफ्फरपुर स्टेशन की दूरी 10-12 किमी अधिक है। शिवहर रेलखंड से इलाके का आर्थिक विकास होगा।

स्थानीय बाजार और विकसित होंगे। यह परियोजना शिवहर को पहली बार रेल से जोड़ेगी। इससे यह सीधे तौर पर महानगरों से जुड़ जाएगी। दिल्ली या मुंबई जाने के लिए मुजफ्फरपुर या बापूधाम मोतिहारी जाने की जरूरत नहीं होगी।

926 करोड़ हो चुकी है परियोजना की लागत

दिल्ली की एक कंपनी मोतिहारी से शिवहर (51 किमी) तक का जियो-टेक्निकल सर्वे पूरा किया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की गई है। परियोजना की अनुमानित लागत अब ₹926 करोड़ तक पहुंच गई है। इसमें भूमि अधिग्रहण के लिए ₹50 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। सीतामढ़ी से रेवासी तक टेंडर काम शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें:बिहार में बीड़ी नहीं देने पर बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या, पोतों को भी पीटा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।