प्रॉपर्टी डीलर नीतीश के ठिकानों पर रेड; राइफल, कार्बाइन, पिस्टल,गोलियां देख पुलिस भी दंग रह गई

Feb 08, 2026 06:12 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

तलाशी के जमीन कारोबारी घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुए। इसके बाद पटना एसपी पूर्वी परिचय कुमार और डीएसपी कन्हैया सिंह पहुंचकर आरोपित से पूछताछ की।

प्रॉपर्टी डीलर नीतीश के ठिकानों पर रेड; राइफल, कार्बाइन, पिस्टल,गोलियां देख पुलिस भी दंग रह गई

पटना के पुनपुन प्रखंड के केवड़ा ओपी अंतर्गत गंजपर जलालपुर गांव में शनिवार की सुबह जमीन कारोबारी अनिकेत कुमार उर्फ नीतीश के घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुए। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर ली। इससे पहले जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुई । जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। घर में राइफल, पिस्टल, कार्बाइन और गोलियों की संख्या देखकर पटना पुलिस दंग रह गई।

फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस को मौके से कई खोखे बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने जमीन कारोबारी अनिकेत कुमार उर्फ नीतीश, पिता कौलेश्वर प्रसाद के घर छापा मारा।

तलाशी के जमीन कारोबारी घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुए। इसके बाद पटना एसपी पूर्वी परिचय कुमार और डीएसपी कन्हैया सिंह पहुंचकर आरोपित से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, अनिकेत अपने साथियों संग मिलकर हथियार के बल पर विवादित जमीन को कब्जा करता था।

सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अनिकेत कुमार के खिलाफ गंजपर जलालपुर गांव निवासी निरंजन कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन विवाद में अनिकेत ने निरंजन के घर पर चढ़कर गोलीबारी की । डीएसपी ने बताया कि अनिकेत की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। साथ यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतना हथियार और कारतूस कहां से लाया गया

देसी कार्बाइन और 341 गोलियां मिलीं

जमीन कारोबारी नीतीश के घर से पुलिस को एक देसी कार्बाइन, राइफल, पिस्टल, तीन मैगजीन, 341 गोलियां मिलीं। इसके अलावा दो वॉकी टॉकी,चार पिस्टल की कवर, नागालैंड निर्मित गोली के पांच खाली डब्बे व अन्य सामान बरामद हुए।

जमीन के नाम पर 52 लाख की ठगी में सगे भाई गिरफ्तार

पुनपुन। गौरीचक थाना क्षेत्र में जमीन खरीद के लिए 52 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने खुशहालचक निवासी सगे भाई नवरत्न और शिवरतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामकृष्णानगर के जगनपुरा निवासी उमेश यादव ने दोनों भाइयों के खिलाफ गौरीचक थाने में केस दर्ज कराया था। प्रशिक्षु डीएसपी सह एसएचओ विनय कुमार रंजन ने बताया कि ठगी के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल दिया गया।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें