पुल निर्माण कंपनी सिंगला के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, चुपचाप निकल गए अधिकारी; टैक्स चोरी का आरोप

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

  • सभी प्रकार की सूचनाएं और जानकारी के पुख्ता होने के बाद सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की टीम ने सिंगला के पटना में बोरिंग रोड स्थित पुष्पांजलि पैलेस स्थित कार्यालय और हाथीदह में औंता-सिमरिया गंगा ब्रिज के दफ्तर पर छापेमारी की गई। सूत्रों की माने तो जीएसटी में बड़ी गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है।

पुल निर्माण कंपनी सिंगला के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, चुपचाप निकल गए अधिकारी; टैक्स चोरी का आरोप

राष्ट्रीय स्तर की निर्माण कंपनी सिंगला के पटना जिला स्थित दो ठिकानों पर शनिवार को सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की अलग-अलग टीम ने छापेमारी की। पटना और हाथीदह में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई टैक्स चोरी के आरोपों को लेकर की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय द्वारा लगातार सिंगला के कारोबार की निगरानी की रही है। निगरानी के दौरान ही सेंट्रल जीएसटी को सिंगला कंपनी द्वारा बड़े स्तर पर कर में गड़बड़ी किये जाने की सूचना मिली।

सभी प्रकार की सूचनाएं और जानकारी के पुख्ता होने के बाद सेंट्रल जीएसटी महानिदेशालय की टीम ने सिंगला के पटना में बोरिंग रोड स्थित पुष्पांजलि पैलेस स्थित कार्यालय और हाथीदह में औंता-सिमरिया गंगा ब्रिज के दफ्तर पर छापेमारी की गई। सूत्रों की माने तो जीएसटी में बड़ी गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी शनिवार की दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चली, जिसमें कंपनी के दस्तावेजों और स्टोर की जांच की गई। सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी के दौरान कंपनी के सभी अधिकारी और कर्मचारी ताला लगाकर निकल गए।

मालूम हो कि सिंगला कंपनी मोकामा में सिक्स लेन का पुल और राजेंद्र सेतु मरम्मत का काम कर रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा गार्ड ने बताया कि किसी विभाग ने छापा मारा है, लेकिन कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी वहां से चले गए थे। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन जब्त किए गए और कंपनी के दस्तावेजों की जांच की गई। कुल चार घंटे तक छापेमारी की बात सामने आई है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।