Hindi NewsBihar NewsRahul Gandhi drove Bike on roads of Bihar, Rajesh Ram in back seat Tejaswi not seen
बिहार की सड़कों पर राहुल गांधी ने दौड़ाई बाइक, पिछली सीट पर राजेश राम; तेजस्वी संग वोटर अधिकार यात्रा

बिहार की सड़कों पर राहुल गांधी ने दौड़ाई बाइक, पिछली सीट पर राजेश राम; तेजस्वी संग वोटर अधिकार यात्रा

संक्षेप:

राहुल गांधी पूर्णिया की सड़कों पर बाइक दौराते दिखे जिसका वीडियो कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अपलोड भी किया गया है। इस दौरान गाड़ी की पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम पिछली सीट पर बैठे।

Aug 24, 2025 11:22 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संयुक्त नेतृत्व में बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा रविवार को पूर्णिया में है। इस दौरान राहुल गांधी का एक खास अंदाज और रंग देखने को मिला। राहुल गांधी पूर्णिया की सड़कों पर बुलेट चलाते दिखे जिसका वीडियो कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अपलोड भी किया गया है। इस दौरान गाड़ी की पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम पिछली सीट पर बैठे। अपने नेता को बाइक चलाते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी साल बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। नेताओं की गतिविधि राज्य में बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह बिहार आ रहे हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी ने एसआईआर के विरोध में वोटर अधिकार यात्रा के बहाने बिहार में कैंप कर रहे हैं। उनके साथ बिहार में इंडिया को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन तेजस्वी यादव भी चल रहे हैं। इसी क्रम में उनकी यात्रा आज पूर्णिया और अररिया में है। पूर्णिया में राहुल गांधी का बाइक अवतार देख कार्यकर्ताओं में गजब का जोश दिखा। इससे पहले यह भी देखा जा चुका है कि राहुल गांधी की जीप की ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी यादव मौजूद थे। इस बार राहुल गांधी ने स्टेयरिंग खुद थामी और अपनी बाइक पर अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को बैठाया। राजनीति के जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी जनता से कनेक्ट करने के लिए आम आदमी जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:LIVE: राहुल बाइक पर सवार, बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा में दिखा अलग अंदाज

इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी जूते उतार कर मखाना किसानों से मिलने पानी भरे खेत में चले गए। उन्होंने अपनी पैंट को घुटने तक मोड़ लिया और पानी में किसानों के पास चले गए। गेड़ाबाड़ी एनएच-31 से गुजरते वक्त राहुल ने मखाना की खेती देखी। अजय भगत के मखाना फोड़ी के पास राहुल गांधी का काफिला रुक गया। इस दौरान उन्होंने दरभंगा, मधुबनी से आकर मखाना फोड़ी का काम कर रहे मजदूरों और व्यापारियों से उनकी परेशानी पूछा।

ये भी पढ़ें:राहुल सुर्खियों के लिए कर रहे बेतुकी बातें, इससे वोट बैंक नहीं बनेगा: रिजिजू
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने समझाया या राहुल गांधी खुद मंदिर न जाकर खानकाह मस्जिद गए; BJP ने पूछा
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा; तीसरे चरण में प्रियंका गांधी होंगी शामिल
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।