Hindi NewsBihar Newsrahul gandhi bihar visit rally in muzaffarpur darbhanga with tejashwi yadav
बिहार में राहुल-तेजस्वी की जोड़ी, रैली से पहले कांग्रेस सांसद ने शेयर किया खास वीडियो

बिहार में राहुल-तेजस्वी की जोड़ी, रैली से पहले कांग्रेस सांसद ने शेयर किया खास वीडियो

संक्षेप:

बिहार दौरे से पहले राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कुछ दिनों पहले उनकी बिहार के युवाओं से बातचीत हुई थी। इस बातचीत में शिक्षा और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

Wed, 29 Oct 2025 08:15 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में चुनावी हलचल तेज है। लंबे अंतराल के बाद आज बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी एक साथ फिर से नजर आएगी। राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर आएंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त रैलियां करेंगे। बिहार दौरे से पहले राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कुछ दिनों पहले उनकी बिहार के युवाओं से बातचीत हुई थी। इस बातचीत में शिक्षा और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'कुछ दिनों पहले बिहार के युवाओं से बहुत दिलचस्प बातचीत हुई - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार हर मुद्दे पर। और, इन सबकी दुर्दशा के लिए सिर्फ एक गुनहगार है, BJP-JDU सरकार। बिहार के युवा बखूबी जानते हैं कि पिछले 20 सालों में किस तरह इस मोदी-नीतीश सरकार ने उनकी आकांक्षाओं का गला घोंटा है, प्रदेश को लावारिस छोड़ दिया है और हर पैमाने पर गर्त में धकेल दिया है।

ये भी पढ़ें:तेजस्वी को जननायक बताने पर RJD में घमासान, अब्दुल सिद्दीकी बोले- अभी टाइम लगेगा

*शिक्षा*

🔻 कक्षा 9–10 में ड्रॉपआउट दर: 27वां स्थान (29 राज्यों में)

🔻 कक्षा 11–12 में नामांकन दर: 28वां स्थान (29 राज्यों में)

🔻 महिला साक्षरता: 28वां स्थान (29 राज्यों में)

*रोज़गार*

🔻 सेवा क्षेत्र में रोजगार: 21वां स्थान (29 राज्यों में)

🔻 उद्योग/उत्पादन क्षेत्र में रोजगार: 23वां स्थान (29 राज्यों में)

*स्वास्थ्य*

🔻 शिशु मृत्यु दर: 27वां स्थान (29 राज्यों में)

🔻 बीमा योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा: 29वां स्थान (29 राज्यों में)

🔻 घर में शौचालय की सुविधा: 29वां स्थान (29 राज्यों में)'

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।