Hindi NewsBihar NewsRahul gandhi and tejashwi yadav is under lalu prasad canopy said tej pratap yadav
राहुल-तेजस्वी पर लालू की छत्र छाया, मुझपर नहीं; बोले तेज प्रताप यादव

राहुल-तेजस्वी पर लालू की छत्र छाया, मुझपर नहीं; बोले तेज प्रताप यादव

संक्षेप:

जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर, महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और गांधी जी जननायक थे... लालू यादव की राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर छत्र छाया है। हमारे ऊपर उनकी छत्र छाया नहीं है।

Tue, 28 Oct 2025 12:12 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव को लेकर हलचल है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में तेजप्रताप यादव ने कहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर लालू प्रसाद यादव की छत्रछाया है, मुझपर नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "कर्पूरी ठाकुर, महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और गांधी जी जननायक थे... लालू यादव की राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर छत्र छाया है। हमारे ऊपर उनकी छत्र छाया नहीं है। हमारे ऊपर बिहार के गरीबों और नौजवानों की छत्र छाया है। हम इसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने बल पर करके दिखाएंगे।'

ये भी पढ़ें:LIVE: नाई, कुम्हार और लोहार को 5 लाख रुपये, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव

बता दें कि पिता लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है। तेज प्रताप और उनके पिता के बीच ताजा विवाद की वजह सोशल मीडिया ‘पोस्ट’ बनी थी जिसमें तेजप्रताप ने अदालत में तलाक का मामला लंबित होने के बावजूद एक महिला से 12 साल से रिश्ते में होने का दावा किया था।

पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप अब अपनी नयी पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ के बैनर तले चुनाव मैदान में हैं। तेज प्रताप ने कहा था कि “उस पार्टी (राजद) में लौटने से अच्छा मौत को चुनना’’ होगा। तेज प्रताप यादव महुआा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें:भगवान सूर्य को अर्घ्य के बाद चिराग पासवान ने छठी मैया से क्या मांगा, खुद बताया

महुआ ने 2015 में तेज प्रताप को पहली बार विधायक चुना था, लेकिन 2020 में उन्हें समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से चुनाव में उतारा गया था। ऐसी चर्चा थी कि लोकप्रियता में कथित कमी के कारण महुआ उनके लिए “असुरक्षित” हो गया था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।