Hindi NewsBihar Newsraghopur assembly seat tejashwi yadav fighting with satish kumar who beat rabri devi
जिसने मां राबड़ी देवी को हराया उससे बेटे तेजस्वी का कड़ा मुकाबला, राघोपुर में 64.01% वोटिंग

जिसने मां राबड़ी देवी को हराया उससे बेटे तेजस्वी का कड़ा मुकाबला, राघोपुर में 64.01% वोटिंग

संक्षेप:

सतीश यादव बीजेपी के प्रत्याशी हैं औऱ एक बार तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को यहां पटखनी भी दे चुके हैं। राघोपुर विधानसभा सीट पर सुबह से ही वोटिंग के लिए लाइनें लगी रहीं। राघोपुर सीट पर 64.01 फीसदी मतदान हुआ। 

Nov 06, 2025 12:27 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav: बिहार के 18 जिलों में 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जा रही है। यह चुनाव का पहला चरण है। दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में यूं तो कई दिगग्जों की किस्मत दांव पर है लेकिन वैशाली जिले के राघोपुर सीट की काफी चर्चा हो रही है। इस सीट से महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव खुद मैदान में हैं। हालांकि, इस सीट पर उनक मुकाबला सतीश यादव से है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सतीश यादव बीजेपी के प्रत्याशी हैं औऱ एक बार तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को यहां पटखनी भी दे चुके हैं। राघोपुर विधानसभा सीट पर कुल 64.01 फीसदी मतदान हुआ।

ये भी पढ़ें:महुआ में लालू के बेटे तेजप्रताप और RJD के मुकेश रौशन के बीच टक्कर, वोटिंग जारी

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "हम सबको मिलकर बिहार को नंबर वन बनाना है, एक नया बिहार बनाना है जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार हो, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार हो। हमें ऐसी सरकार बनानी है जो युवाओं पर लाठी न बरसाए और पेपर लीक न करे..."

हॉट सीट कहे जाने वाले राघोपुर विधानसभा में तेजस्वी यादव का सीधा मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी सतीश कुमार यादव से है। भले ही सतीश यादव साल 2010 में राबड़ी देवी को इस सीट से हरा चुके हैं लेकिन साल 2015 और 2020 में तेजस्वी यादव ने सतीश यादव को लगातार हार का स्वाद चखाया था। इस बार तेजस्वी यादव हैट्रिक मारने की चाहत रखत हैं।

इस बार इस सीट पर मुकाबला कई मायनों में खास है। तेजस्वी यादव पहली बार मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर इस सीट से चुनावी जंग में हैं। तेजस्वी यादव युवा चेहरे हैं और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। वही सतीश याादव के साथ जीत का इतिहास है सत्तारूढ़ गठबंधन की ताकत।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।