
राबड़ी पार्ट-2 राजश्री, लैंड फॉर जॉब केस में सीबीआई कोर्ट के फैसले से बीजेपी नेता ने राजद को घेरा
बीजेपी नेता ने कहा कि लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सबके खिलाफ कानून कार्रवाई करेगा। ऐसे में पार्टी कमान राजश्री को संभलना चाहिए।
नौकरी के बदले जमीन लेने के केस में स्पेशल सीबीआई कोर्ट(राउज एवेन्यू कोर्ट) ने लालू परिवार के कई सदस्यों पर चार्ज फ्रेमिंग को मंजूरी दे दी। कोर्ट के फैसले पर विरोधि दल राजद और पार्टी नेताओं खासकर लालू परिवार पर हमला कर रहे हैं। बीजेपी के नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को अपनी पत्नी राजश्री को पार्टी की कमान देने की सलाह दी है।
नीरज कुमार ने बयान जारी करके कहा है कि लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सबके खिलाफ कानून कार्रवाई करेगा। ऐसे में पार्टी कमान राजश्री को संभलना चाहिए। राजद में राबड़ी देवी पार्ट टू कब होने जा रहा है यह लालू यादव और तेजस्वी को बताना चाहिए। कोर्ट की टिप्पणी से स्पष्ट हो गया है कि लालू समेत लैंड फॉर जॉब केस में नामित सभी परिजन जेल जाने वाले हैं। ऐसे में राजश्री की ताजपोशी कब होगी यह बताना चाहिए। राजद में बीजेपी वाली परंपरा नहीं है कि कोई भी कार्यकर्ता प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी की कमान थाम ले।
नीरज कुमार ने कहा कि राजद में लालू प्रसाद के स्थान पर उनके परिवार के ही कोई नेता बनेंगे। लालू यादव जेल जाने लगे तो राबड़ी देवी को सीएम बना दिया। लालू जी ने अपने जीते जी तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान दे दी। अब तेजस्वी यादव भी जेल जाएँगे तो यह हक किसी पार्टी वर्कर या लीडर का नहीं बल्कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री का बनता है। किसी कार्यकर्ता को पार्टी संभालने का मौका कभी नहीं मिलेगा। ऐसे में बताना चाहिए की राबड़ी देवी पार्ट-2 कब हो रहा है।
दरअसल लैंड फॉर जॉब और आआईआरसीटीसी घोटाले में लालू परिवार के कई सदस्य फंसे हुए हैं। कई कोशिशों के बावजूद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी,तेजप्रताप, मीसा भारती और हेमा यादव के खिलाफ आरोप को मंजूरी दे दी। कोर्ट ने काफी गंभीर टिप्पणी दी। राजद के विरोधियों का कहना है कि इसमें उन्हें सजा मिलेगी और जेल जाएंगे। जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने तो यहां तक कह दिया कि इनकी अवैध संपत्तियों को जब्त करके स्कूल, अनाथालय या अन्य नेक कार्य का काम किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें



