Hindi NewsBihar Newsrabri devi said i am mother my wishes to tej pratap and tejashwi yadav
राबड़ी की ममता जागी, बोलीं- तेजप्रताप अपने पैर पर खड़ा होकर लड़ रहा है, दोनों बेटों को शुभकामना

राबड़ी की ममता जागी, बोलीं- तेजप्रताप अपने पैर पर खड़ा होकर लड़ रहा है, दोनों बेटों को शुभकामना

संक्षेप:

पहले चरण के वोटिंग के दिन राबड़ी देवी की ममता जाग उठी। पटना में अपने मताधिकार के प्रयोग से पहले राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि तेजप्रताप अपने पैरों पर खड़ा होकर लड़ रहा है।

Thu, 6 Nov 2025 09:37 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव में राज्य के सबसे बड़े सियासी घराने में खटपट की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लालू प्रसाद यादव ने जब अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया तब तेजप्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी बनाई और वो मैदान में कूद पड़े। लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार भी किया। लेकिन पहले चरण के वोटिंग के दिन राबड़ी देवी की ममता जाग उठी। पटना में अपने मताधिकार के प्रयोग से पहले राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि तेजप्रताप अपने पैरों पर खड़ा होकर लड़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राबड़ी देवी ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे बिहार की जनता से अपील है कि वो अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट डालें। अपने अधिकार को समझना चाहिए। महिला, बुजुर्ग और जवान से अपील है कि वो मतदान करें। जब राबड़ी देवी से पूछा गया कि तेजप्रताप यादव और तेजस्वी दोनों चुनाव लड़ रहे हैं तब रबड़ी ने कहा कि दोनों बेटों को शुभकामनाएं हैं। वो (तेजप्रताप यादव) अपने पैर पर खड़ा होकर चुनाव लड़ रहा है। मैं एक मां हूं, मां की शुभकामनाएं हैं।

ये भी पढ़ें:पटना में महिलाओं को वोट डालने से रोका, यहां बैलेट पेपर से मतदान की शिकायत

तेजप्रताप यादव की बहन मीसा भारती ने जनशक्ति जनता दल के चीफ और अपने भाई तेजप्रताप यादव को लेकर कहा कि उनके साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। क्या आप अपने भाई-बहनों को आशीर्वाद नहीं देते।'

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।