
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार और मंगलवार को राजधानी समेत प्रदेश के 25 जिलों के एक या दो जगहों पर 50 किमी तेज हवा के साथ मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है।

बंगाल की लड़की प्रेमी से मिलने बिहार के मुजफ्फरपुर तक आ गई। कोलकाता पुलिस ने लड़की को बरामद किया तो लड़की ने बताया कि लड़के के साथ ऑनलाइन गेमिंग के जरिए दोस्ती हुई थी। इसीलिए वह बिहार में मिलने आई थी।

बिहार के पूर्वी हिस्से में पानी अपना असल रुप दिखा रहा है। कई जिलों में तेज बारिश से तटबंध टूट गए हैं। इससे पानी घरों के साथ-साथ सड़कों पर भर गया है। लोगों को घरों से निकलने में मुश्किलें आ रही हैं।

बिहार के कटिहार में नाबालिग लड़की का दो युवकों ने जबरन अपहरण किया। इसके बाद पिस्टल की नोक पर उसका गैंग रेप किया। लड़की नें घंटों गुहार लगाई, लेकिन उन वहशी लड़कों ने उसकी एक नहीं सुनी।
बिहार के किशनगंज से लगी भारत-बांग्लादेश सीमा पर 6-7 बांग्लादेशी तस्करों ने बाड़ काटकर अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश की। बीएसएफ और तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बांग्लादेशी की मौत हो गई।
नेपाल में भारी बारिश से उत्तर बिहार की नदियों में उफान देखा जा रहा है। कोसी, महनंदा, बागमती और परमान समेत कई नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। इस पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।
आपातकाल की बरसी पर सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के संग लालू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो कहते थे कि राजा के घर राजा पैदा नहीं होगा उन्हें देख रहा हूं कि वही लोग राजकुमार-राजकुमारी पैदा कर रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा। उन्होंने कहा कि नीतीश और लालू मुझे धकिया नहीं सकते। इतनी ताकत से चुनाव लडूंगा कि सबके दांत खट्टे कर दूंगा। इससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
भीषण गर्मी से बिहार को पहली मॉनसूनी बारिश ने राहत तो दे दी है, लेकिन अधिक बर्षा और वज्रपात के कारण कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बीते 40-50 घंटों से ठप चल रही है। हालांकि शहरी हिस्से इससे कम प्रभावित हैं।
बिहार के अररिया जिले में बहने वाली बकरा नदी इन दिनों भीषण बाढ़ का प्रकोप झेल रही है। इसका कारण नेपाल के तराई क्षेत्र में तेज बारिश का होना है। इस कारण अररिया के कई गांव जलमग्न हो गए हैं।