लाठी खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने लिया भाग
श्रीनगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जगैली पंचायत के मनकोल गांव में गत रात लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर...

श्रीनगर, एक संवाददाता।
प्रखंड क्षेत्र के जगैली पंचायत के मनकोल गांव में गत रात लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार मेहता, मुखिया प्रतिनिधि आजाद हुसैन, कसबा पूर्व उप प्रमुख इरफान आलम, उप प्रमुख परवेज आलम, आदिल रजा, हसनैन रजा ने फीटा काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। अतिथियों ने संबोधन में कहा कि लाठी खेल प्रतियोगिता से शारीरिक विकास होता है। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन से लोगों ने ताली बजाकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शरीफ आलम, आजाद आलम, नजीर परवाना, तबरेज, सद्धाम आलम, मोजीब आलम, नसर आलम आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
