Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsYoung Businessman Shot Dead in Purnia During Panchayat Meeting
पूर्णिया में पंचायत के दौरान युवा व्यवसायी की गोली मार हत्या

पूर्णिया में पंचायत के दौरान युवा व्यवसायी की गोली मार हत्या

संक्षेप:

----पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पंचायत करने गए युवा व्यवसायी की मंगलवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सूरज बिहारी के र

Jan 28, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पंचायत करने गए युवा व्यवसायी की मंगलवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सूरज बिहारी के रूप में की गई है। वह गुलाबबाग का निवासी है। वहीं पर इनके कई गोदाम हैं। घटना मरंगा थाना के बसंत विहार के समीप पार्क में सुबह करीब नौ बजे की है। व्यवसायी को तीन गोली मारी गयी। गोली छाती में लगी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। घटना को लेकर कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। परन्तु चर्चा इस बात की है कि व्यवसायी के छोटे भाई के एक दोस्त ने सरस्वती पूजा के दौरान एक ब्लॉग बनाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें एक युवती का इन्टरव्यू किया गया था। यह बात स्थानीय एक युवक को नागवार गुजरी। मंगलवार सुबह ब्लागर एवं व्यवसायी के भाई को लोगों ने पकड़ लिया था। सूचना पर निजी बॉडीगार्ड के साथ व्यवसायी स्थल पर पहुंचे थे। जहां दूसरे पक्ष के लोगों के आग्रह पर व्यवसायी अपने एवं बॉडीगार्ड के हथियार वाहन में रखवाकर पंचायत स्थल पर पहुंचे। पंचायत हो ही रही थी कि एक युवक ने व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजनों एवं पुलिस ने व्यवसायी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने व्यवसायी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक को तीन गोली मारी गयी। घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया गया है। -- -बोले अधिकारी : -मरंगा थाना अंतर्गत एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की गई । मृतक सूरज का विधिवत पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। अभियुक्तों की पहचान स्थापित कर ली गई है। स्पेशल टीम के द्वारा सभी अभियुक्तों के ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। मृतक एवं अभियुक्तों में किसी विवाद को ले कर इस घटना को अंजाम दिया गया जिसके सम्बन्ध में जांच की जा रही है। -स्वीटी सहरावत, एसपी, पूर्णिया।