Purnia News: अधिवक्ताओं ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की सदस्यता ली

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत पूर्णिया न्यायालय के कई अधिवक्ताओं ने संगठन

Purnia News: अधिवक्ताओं ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की सदस्यता ली

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत पूर्णिया न्यायालय के कई अधिवक्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। रंजीत कुमार चौधरी एवं बबलू कुमार पंकज के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने संगठन से जुड़ने की घोषणा की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रदीप रंजन, जयप्रकाश, नंदन कुमार, संजीत कुमार, अभिषेक कुमार झा, विमलेश कुमार, रविंद्र कुमार यादव, रामकुमार, रितेश कुमार, पिंटू कुमार सिंह एवं रजनी कुमारी शामिल हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है।

सीमांचल अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों का विस्तार हो रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर सेवा, सहयोग एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बीते दिनों संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किशनगंज स्थित बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक, जनकल्याण एवं भूमि संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई थी। मंत्री के सहयोग से संगठन को उपलब्ध कराए गए छातों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, छोटू कुमार, आनंद कुमार एवं राजेश सिंह समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: अधिवक्ताओं ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की सदस्यता ली