अस्थमा के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना प्राथमिक लक्ष्य, ताकि बिना डरे मरीजों को मिले सही इलाज
-फोटो : जीएमसीएच में एपीआई की ओर से किए अस्थमा जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक गण। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस पर जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. एचएस मिश्रा, अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, एपीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. देवी राम, बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. आर.के. मोदी, पूर्णिया अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, सचिव डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. एसपी सिंह और डॉ. यू बी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अस्थमा डिटेक्शन एंड अवेयरनेस मेगा कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में आए मरीजों की नि:शुल्क पीएफटी और फेनो जांच की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एपीआई बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. आरके मोदी ने कहा कि अस्थमा के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है, ताकि मरीज बिना डरे सही इलाज ले सकें। एपीआई के राष्ट्रीय कार्याकारणी सदस्य वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवी राम ने अपने संबोधन में बढ़ते वायु प्रदूषण को फेफड़ों के लिए गंभीर खतरा बताया और लोगों को धूल-धुएं से बचने की सलाह दी। चेस्ट व टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. यूबी सिंह ने घर पर नेबुलाइजेशन और इनहेलर के सुरक्षित उपयोग के महत्व को साझा करते हुए कहा कि आपात समय में यह जीवन रक्षक साबित होता है। वहीं पूर्णिया चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया कि इनहेलर की पहुंच हर जरूरतमंद तक सुनिश्चित करना इस वर्ष की मुख्य प्राथमिकता है, क्योंकि यह दवा सीधे फेफड़ों तक पहुंचकर तत्काल राहत देती है। जीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. एचएस मिश्रा और अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को हर संभव आधुनिक चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए तत्पर है। एपीआई के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार सिंह और डॉ. एसपी सिंह ने भी अस्थमा नियंत्रण के लिए नियमित चेकअप और सही तकनीक से इनहेलर लेने पर जोर दिया। इस शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दवा लेने के तरीके सिखाए और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में डॉ. सादिक, डॉ. तारकेश्वर, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अमर कुमार अमृत, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. बिनोद, डॉ. आदिल अजमल, डॉ. प्रेम प्रकाश, मेडिकल कॉलेज के कई वरिष्ठ चिकित्सक मेडिकल छात्र व छात्रा, कर्मचारी और सैकड़ों मरीज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लूपीन के समीर सिंह भदौरिया, डॉ. सुमित आनन्द, राहुल कुमार, कुन्दन, विजय, वारिन्द्र, शशिकांत ,सोनु, विश्वजीत ,आकाश आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


