ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापुलिस जांच में महिला ने खोले राज

पुलिस जांच में महिला ने खोले राज

पूर्णिया | हिन्दुस्तान संवाददाता शुक्रवार को कटिहार मोड़ स्थित रेड लाइट एरिया से सदर...

पुलिस जांच में महिला ने खोले राज
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 06 Mar 2022 04:00 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया | हिन्दुस्तान संवाददाता

शुक्रवार को कटिहार मोड़ स्थित रेड लाइट एरिया से सदर थाना और चाइल्डलाइन टीम के द्वारा रेस्क्यू कर बरामद की गई दरभंगा के महिला से सदर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर और महिला थानाध्यक्ष किरण बाला ने संयुक्त रूप से डेढ़ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

महिला ने कटिहार मोड़ स्थित रेड लाइट एरिया के रहने वाले रिंकी खातून और मो. चांद आलम का नाम बताया है। इसके अलावा पीड़ति महिला ने बताया कि कटिहार मोड़ रेड लाइट एरिया का ही रहने वाला एक व्यक्ति का भांजा जो किराए पर गाड़ी चलाने का काम करता है, वह भी शामिल था। महिला ने बताया कि उनके ही गाड़ी से वह किशनगंज से पूर्णिया और अररिया से किशनगंज गई थी।

पूछताछ करने के बाद सदर थानाध्यक्ष के द्वारा टिकट और खाने पीने की व्यवस्था करवा कर पीड़ति महिला को दरभंगा भेज दिया गया है। इस संदर्भ में सदर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि महिला के द्वारा किसी भी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। लेकिन उसके फर्द बयान के आलोक पर पुलिस की टीम के द्वारा अनुसंधान की जा रही है। इस गिरोह में जो भी शामिल हैं, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा कई अन्य एगल पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला ने कटिहार मोड़ रेड लाइट एरिया के रहने वाले रिंकी खातून, मों चांद और एक अन्य किराए पर गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति के भांजा का नाम बताया है। जिसके आलोक पर पुलिस की टीम के द्वारा अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके पूर्व भी रिंकी खातून देह व्यापार धंधे के आरोप में जेल जा चुकी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें