
मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की 21 दिनों बाद मौत
अमौर, एक संवाददाता। अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरिया गांव में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की 21 दिनों बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
अमौर, एक संवाददाता।अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरिया गांव में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की 21 दिनों बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अमौर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका मो. सैय्याद की पत्नी 55 वर्षीय शाहनाज बेगम थी। इस मामले को लेकर मृतका के पति द्वारा अमौर थाने में 14 नवंबर को आवेदन दिया था। आवेदन में कहा गया थाकि घटना के दिन शाहनाज बेगम रोज की तरह अपनी गाय को चराकर वापस ला रही थी। इसी दौरान स्थानीय मो. मुन्तसिर के मकई के खेत में किसी अज्ञात मवेशी द्वारा फसल चर लिए जाने को लेकर विवाद हो गया।

आरोप लगाया गया है कि जैसे ही शाहनाज बेगम गाय लेकर घर लौट रही थी तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और यह कहते हुए मारपीट करने लगे कि उसकी गाय ने ही मकई की फसल खा ली है। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंची लेकिन आरोपियों ने घर पहुंचकर फिर से गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया और लात-मुक्कों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल अवस्था में उसे पहले अमौर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। हालत में कुछ सुधार होने और आर्थिक तंगी के कारण दो दिन पूर्व उसे घर लाया गया था, जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि घटना के समय वह बाहर मजदूरी कर रहे थे। सूचना मिलने पर वे 18 नवंबर को घर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर थाने में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष्ज्ञ अवधेश कुमार महिला की मौत के बाद इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




