ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियासर्दी बढी, न्यूनतम पारा पहुंचा 13 के पास.

सर्दी बढी, न्यूनतम पारा पहुंचा 13 के पास.

सर्दी धीरे धीरे बढने लगी है। रात का तापमान 13 डिग्री के पास आ गया है। लेकिन दिन में तापमान ज्यादा रहने के कारण 13 डिग्री वाली सर्दी महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में...

सर्दी बढी, न्यूनतम पारा पहुंचा 13 के पास.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाThu, 21 Nov 2019 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

सर्दी धीरे धीरे बढने लगी है। रात का तापमान 13 डिग्री के पास आ गया है। लेकिन दिन में तापमान ज्यादा रहने के कारण 13 डिग्री वाली सर्दी महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिन का तापमान भी गिरेगा।

बुधवार की सुबह देर तक कोहरा नजर आता रहा। हालांकि कोहरा घना नहीं था। कोहरे के कारण सूरज निकलने के बाद भी धूप में नर्मी थी। जैसे जैसे दिन चढा सूरज की गर्मी बढती गई। दोपहर तक काफी गर्मी पड़ने लगी थी। दिन के चढते तापमान के कारण ही रात में सर्दी का एहसास कम हो रहा है। स्थानीया लोगों नईम चांद, रुब्बाना बेगम कहती हैं कि इस समय तक कड़ाके की सर्दी पड़नी चाहिए थी। लेकिन अब तक पंखा बंद करने की नौबत नहीं आई है। लोग कहते हैं कि सब कुछ के बाद भी यही उम्मीद है कि सर्दी बढे। मौसम विज्ञान के वैज्ञानिक वी के झा कहते हैं कि अगले चौबीस घंटे के दौरान दिन का घट सकता है। उन्होंने बताया कि दिन में जो तापमान बढ रहा है उसके कारण ही रात में भी सर्दी नहीं के बराबर लग रही है। जबकि रात का तापमान काफी नीचे उतर आया है। अब धीरे घीरे तापमान नीचे आएगा और सर्दी का एहसास बढ जाएगा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें