ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियासर्दी बढी, अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे.

सर्दी बढी, अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे.

सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिर गया है। जबकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार की सुबह कोहरा...

सर्दी बढी, अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाThu, 12 Dec 2019 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिर गया है। जबकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार की सुबह कोहरा घना हो सकता है और रात का तापमान गिर सकता है।

बुधवार की सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सर्द थी। जबकि रात का तापमान स्थर था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया था और बुधवार का न्यूनतम तापमान भी 11.4 डिग्री ही दर्ज किया गया। सुबह करीब साढे आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। वॉटर बॉडीज के आसपास कोहरा ज्यादा घना था। दिन धूप छांव का खेल चलता रहा। धूप के तेजी नहीं थी। इसके कारण दिन में भी सर्दी लग रही थी। मौसम विभाग की वेबसाईट के अनुसार 14 दिसंबर को आसमान में बादल रहेंगे और बारिश भी होगी। उसके बाद सर्दी और ज्यादा बढ जाएगी। मौसम वैज्ञानिक वी के झा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है। दिन का तापमान गिरने के कारण उम्मीद है कि रात का तापमान भी गिरेगा और सुबह धुंध रहेगी। उन्होंने बताया कि सर्दी बढती जाएगी। 14 दिसंबर के सर्दी तेज होने के आसार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें