आज मौसम ठंडा और शुष्क रहेगा
पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। रविवार को पूर्णिया का मौसम सामान्य दिनों की तरह ठंडा और शुष्क रहेगा। हल्के बादल छाने
पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। रविवार को पूर्णिया का मौसम सामान्य दिनों की तरह ठंडा और शुष्क रहेगा। हल्के बादल छाने के भी पूर्वानुमान हैं। इधर शनिवार की सुबह से ही धूप खिली रही जिसके कारण ठंड से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सुबह की आद्रता 83 प्रतिशत और शाम की आद्रता 67 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। -कैसा रहेगा रविवार का दिन:-
रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता में कमी आ सकती है। रोड पर चलने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे दोपहर में तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। शाम होते-होते ठंड बढ़ेगी और रात में तापमान में गिरावट होगी। एक अन्य समाचार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।
-रात में रहेगी ठिठुरन:-
-रात के समय ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। नए साल के आगमन तक मौसम का यही रुख बने रहने की उम्मीद है। इसलिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।