धूप खिली तो एक डिग्री बढ़ा तापमान
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापम

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके एक दिन पहले बुधवार को दिन का पारा 26.4 डिग्री और रात का तापमान 11.3 डिग्री था, जबकि सुबह की आद्रता 85 प्रतिशत और शाम की आद्रता 74 प्रतिशत रही। दृश्यता 500 मीटर रही। पछिया हवा के कम हो जाने के कारण तापमान में थोड़ी वृद्धि हो गयी। हालांकि, इसे स्थाई नहीं माना जा सकता। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में उठापटक का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है।
इसी वजह से दिन के समय धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। हवा की नमी और बदलते बादलों के कारण सुबह-शाम की ठिठुरन और तेज महसूस हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि रात और सुबह के समय अचानक गिरते तापमान से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूर है। सुबह की हल्की धुंध और देर शाम की ठंडी हवाएं आने वाले दिनों में भी परेशान कर सकती हैं। जिले में तापमान का यह उतार-चढ़ाव फिलहाल जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर निकलने से परहेज करने की हिदायत दी है। -कैसा रहेगा शुक्रवार का मौसम:- -शुक्रवार को मौसम साफ और धूप वाला रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा हो सकती है और आर्द्रता दिन की आद्रता 57 रहने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


