ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश होने की संभावना

Apr 08, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया में मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ओरेंज अर्लट जारी किया है, जिसमें वर्षा और तेज हवा की संभावना है। व्रजपात और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है। गुरुवार के लिए येलो अर्लट है। मंगलवार को उमस भरी गर्मी से तापमान में वृद्धि हुई, न्यूनतम 22.6°C और अधिकतम 35.0°C दर्ज किया गया।

ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश होने की संभावना

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांचल और कोसी के जिलों में बुधवार को अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ओरेंज अर्लट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होगी। व्रजपात और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। बुधवार को ओरेंज अर्लट जारी होने के कारण लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसी तरह गुरुवार के लिए भी येलो अर्लट जारी किया गया है। इधर, मंगलवार को दिन भर कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर में घर से बाहर निकलने में लोगों ने परहेज करना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को आग उगलती गर्मी के कारण न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान मे एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।