Purnia News: एक बार फिर महानंदा कनकई एवं परमान के जल स्तर में मामूली वृद्धि, प्रशासन अलर्ट

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बुधवार को किशनगंज जिले के महानंदा नदी के जलस्तर में कमी हुई है जबकि पूर्णिया जिले के महानंदा नदी के जल स्तर वृद्धि हुई है।

Purnia News: एक बार फिर महानंदा कनकई एवं परमान के जल स्तर में मामूली वृद्धि, प्रशासन अलर्ट

Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बुधवार को किशनगंज जिले के महानंदा नदी के जलस्तर में कमी हुई है जबकि पूर्णिया जिले के महानंदा नदी के जल स्तर वृद्धि हुई है। दूसरी ओर चड़घरिया में कनकई नदी में वृद्धि हुई है। वहीं अररिया जिले के परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है जलस्तर में हल्की वृद्धि-कमी जारी है। प्रशासन 24 घंटा जलस्तर एवं नदी कटाव की निगरानी कर रही हैं। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि कनकई, महानंदा एवं कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है, जबकि मंगलवार की शाम पांच बजें 64.180 मीटर था जो 24 घंटे में जलस्तर में हल्की कमी के बाद महानंदा के जलस्तर बुधवार को 64.150 मीटर पर पहुंच गया है। मात्र तीन सेंटीमीटर की कमी हुई है। पूर्णिया जिले के डेगराह घाट में डेंजर लेवल 35.650 मीटर है। मंगलवार की शाम पांच बजे 34.930 मीटर था जो खतरे के निशान के नीचे रही है। 24 घंटे में बुधवार को जलस्तर में वृद्धि के बाद 34.400 मीटर पर पहुंच गया है जो खतरे के निशान के नीचे से काफी नीचे है। पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी का डेंजर लेवल 46.940 मीटर है। मंगलवार को 45.200 मीटर था, 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि के बाद बुधवार को 45.900 पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान के नीचे है। वही अररिया जिले में परमाण नदी का डेंजर लेवल 47.000 है, जलस्तर में वृद्धि होने से 45.340 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से काफी नीचे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।