Purnia News: वार्ड पार्षद के पति राकेश कुमार का निधन
हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। नगर पंचायत रूपौली के वार्ड नंबर 11 की वार्ड पार्षद नीलू देवी के पति राकेश कुमार का 17 सितंबर को असामयिक निधन हो गया।

Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। नगर पंचायत रूपौली के वार्ड नंबर 11 की वार्ड पार्षद नीलू देवी के पति राकेश कुमार का 17 सितंबर को असामयिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार हाई बीपी और हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई। राकेश कुमार रूपौली स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में वित्त रहित लिपिक के पद पर कार्यरत थे। निधन की सूचना मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पंकज कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन मंडल, उपाध्यक्ष इंदु देवी, वार्ड पार्षद भास्कर कुमार, पूनम देवी, दरखशां आसिफ, अनिता देवी, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज कुमार गुप्ता, अभिमन्यु कुमार, पूर्व मुखिया राकेश कुमार उर्फ सिट्टू यादव, आसिफ अनवर सहित कई लोग उनके आवास पर पहुंचे।
लोगों ने अंतिम दर्शन कर दिवंगत राकेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


