Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsVishwakarma Puja Celebrations in Mirganj Market Buzz and Festive Spirit
विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

संक्षेप:

मीरगंज में विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल रही। दुकानों पर पूजन सामग्री, फूल-मालाएं और अन्य सामग्रियों की बिक्री हो रही थी। कीमतों में वृद्धि के बावजूद खरीददारी करने वालों की भीड़ थी।...

Wed, 17 Sep 2025 03:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज बाजार समेत आसपास के सुदूर क्षेत्रों मे विश्वकर्मा पूजा को लेकर चहल पहल रही।बाजारों में सडक के दोनों किनारे पूजन सामग्री,फूल-मालाओं सहित विभिन्न सामग्रियों की दुकानें सजाई गई। दुकानदार में भी खासा उत्साह दिखा। पूजन सामग्री के दामों में वृद्धि होने के बावजूद खरीददारी करने वालों की भीड़ जमी रही।भगवान विश्वकर्मा पूजा के सजावट का सामान एवं फोटो प्रतिमा आदि सामान की दुकानों पर खासी भीड़ रही। बाजार में लोहा पार्ट्स की दुकान, डेकारेशन, आटा चक्की, बिजली दुकान आदि दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वाशिंग सेंटरों में वाहन मालिक अपने दो पहिया, चार पहिया एवं अन्य वाहनों की साफ-सफाई कराने की काफी भीड़ रही ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।