विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mar 01, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। सीमांचल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ समग्र विकास की गति की मांग को लेकर विश्व हिंदू युवा व

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन

पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।सीमांचल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ समग्र विकास की गति की मांग को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने केंद्रीय गृह अमित शाह को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में सीमांचल की सामरिक संवेदनशीलता का विशेष उल्लेख करते हुए सीमावर्ती इलाकों में नियमित उच्चस्तरीय समीक्षा, कड़ी निगरानी व्यवस्था, आधुनिक तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। संगठन ने कहा कि सीमांचल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

संगठन ने अवैध घुसपैठ की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सीमांचल क्षेत्र में रह रहे अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालने हेतु कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक संतुलन एवं स्थानीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए इस विषय पर ठोस कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही जर्जर सड़कों के उन्नयन, आधारभूत संरचना के विकास तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने की मांग की गई। संगठन ने विशेष रूप से सीमांचल क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर नए उद्योग स्थापित कर स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ठोस औद्योगिक नीति एवं विशेष पैकेज लागू करने की मांग की ताकि क्षेत्र से पलायन रुके और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में सीमांचल क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।