आज से विष्णु महायज्ञ, काशी के पंडित कराएंगे पूजा अर्चना
-फोटो कैप्शन: पिपरा गांव में आयोजित होने वाले विष्णु महायज्ञ को लेकर यज्ञ परिसर तैयार। पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बियारपुर

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बियारपुर पंचायत स्थित पिपरा गांव में पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है। यज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह है और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है। आयोजन की शुरुआत रविवार 5 अप्रैल को सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें पांच हजार से अधिक संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल होंगी। काशी विश्वनाथ धाम (बनारस) से 11 विद्वान पंडितों की टोली पिपरा पहुंच गयी है। जो पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस महायज्ञ को संपन्न कराएंगे। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन भक्तिमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
जिसके तहत 6 और 7 अप्रैल को कोलकाता और नेपाल से आए कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला का मंचन, 8 अप्रैल विशाल जागरण का आयोजन, प्रतिदिन भजन-कीर्तन, विद्वानों द्वारा प्रवचन और विशाल भंडारा होगा। यज्ञ को सफल बनाने के लिए युवा एकता संघ के अध्यक्ष गौतम भास्कर और पैक्स अध्यक्ष रूपेश यादव समेत आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं। समिति के अनुसार यह आयोजन न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज में एकता और शांति का संदेश भी देगा। इस अवसर पर बृजेश कुमार साह, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, उमाशंकर मंडल, विवेकानंद, राजीव कुमार मंडल, उमेश कुमार साह, पप्पू साह, अनोद उर्फ कैला, अभिनंदन भारती, मुनिद्र कुमार मंडल, भोला यादव, सुमन यादव, राजा यादव, विभूतिचंद्र मंडल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित होकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


