मामूली विवाद ने लिया हिंसक झड़प का रूप, भीड़ ने वाहनों को तोड़ा
पूर्णिया में टोटो और बाइक के परिचालन को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आक्रोशित भीड़ ने बुलेट और चार चक्का वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। घटना मधुबनी थाना के डीएवी चौक के समीप हुई, जहां दोनों पक्षों में हाथापाई के बाद भीड़ ने तोड़फोड़ की।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। टोटो एवं बाइक के परिचालन से शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बुलेट एवं चार चक्का वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना शहर के मधुबनी थाना के डीएवी चौक के समीप की है। बताया जा रहा है कि ओली टोला निवासी युवक टोटो लेकर जा रहा था। सामने आ रहे एक बाइक ने कट लेने की कोशिश की। जिसके बाद दोनों के बाद कहासुनी शुरू हो गई। नौबत हाथा पाई तक पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझा- बुझाकर शांत कर दिया।
थोड़ी देर बाद बाइक सवार युवक के पक्ष में बुलेट एवं चार चक्का वाहन से सात- आठ की संख्या युवक आए और टोटो चालक के परिजनो के साथ मारपीट शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई। जिससे युवक वाहन छोड़कर भाग खड़े। आक्रोशित भीड़ ने वाहनों की तोड़फोड़ करना शुरू कर दी। सूचना पर मधुबनी थाना की पुलिस पहुंची और माहौल को संभाला। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि ओली टोला निवासी नुरूल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में न्यू सिपाही टोला के दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



