
भूविवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की हालत गंभीर
मीरगंज के दमैली पासवान टोला में भू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मिथलेश कुमार पासवान की स्थिति गंभीर है। मामले में धारा 144 लागू होने के बावजूद तनाव कम नहीं हुआ। मीरगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने थाना में आवेदन नहीं दिया है।
मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना अंतर्गत दमैली पासवान टोला में दो पक्षों में भू विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई व्यक्ति घायल हैं। मिथलेश कुमार पासवान की स्थिति गंभीर है, जिसे इलाज के लिए धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि उक्त जमीन पर पूर्व से ही धमदाहा अनुमंडल मजिस्ट्रेट के द्वारा धारा 144 लगाई गई थीं। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव कम नहीं हुआ। जिसमें प्रथम पक्ष में चंचल कुमार आदि शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष में विनोद पासवान और मिथिलेश पासवान नाम शामिल हैं। मीरगंज थाना के अनुशंसा के आधार पर धमदाहा मजिस्ट्रेट के द्वारा उक्त विवादित जमीन पर धारा 144 लगाई गई थीं।
उसके बावजूद भी एक पक्ष के द्वारा धान की फसल लगाई गई एवं फसल काटने के उपरांत दूसरे पक्ष के द्वारा उक्त जमीन जोतने का प्रयास किया गया। इसके फलस्वरूप मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग जख्मी हुए हैं। जिसे इलाज के लिए धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, धमदाहा सीओ कुमार रवींद्रनाथ एवं धमदाहा एसडीओ अनुपम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। मामले को लेकर मीरगंज थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक दोनों पक्षों में किसी भी पक्ष के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




