ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाग्रामीणों ने सडक को लेकर किया विरोध प्रदर्शन.

ग्रामीणों ने सडक को लेकर किया विरोध प्रदर्शन.

बनमनखी प्रखंड के रामपुरतिलक पंचायत बंसती मरर टोला के ग्रामीण वर्षो से कच्ची सडक पर पक्की सडक निर्माण नहीं होने के कारा सडक पर उतर कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में इस दौरान जमकर नारेबाजी की। जानकीनगर...

ग्रामीणों ने सडक को लेकर किया विरोध प्रदर्शन.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 19 Jul 2020 03:46 AM
ऐप पर पढ़ें

बनमनखी प्रखंड के रामपुरतिलक पंचायत बंसती मरर टोला के ग्रामीण वर्षो से कच्ची सडक पर पक्की सडक निर्माण नहीं होने के कारा सडक पर उतर कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में इस दौरान जमकर नारेबाजी की। जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायत के वार्ड नंबर आठ कबीर मठ से पश्चिम भोगराज महतो टोला जाने वाली कच्ची सड़क पक्की सड़क को जोड़ती है। कई वर्षों से स्थानीय लोग पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं। खासकर बरसात के दिनों में आने जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों माधुरी देवी, विमला देवी, अनीता देवी, मीना देवी, कौशल्या देवी, रेखा देवी, सोनी देवी, दिलखुश कुमार यादव, दीपक यादव, संजीव यादव, राजदीप यादव, रंजीत यादव, गौरव महतो, सुभाष महतो, मुन्ना महतो, बीरबल महतो, शंभू नाथ यादव, अशोक यादव, महेंद्र यादव आदि लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया से सड़क मरम्मत करने की मांग की है। ताकि लोगों को इस सड़क पर चलने में सुविधा मिल सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें