
महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर कल्याण की प्रार्थना
-फोटो-10purn44-महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते भाजपा विधायक विजय खेमका। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंबई महानगर चुनाव प्रवास के दौरान पूर्णिया वि
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंबई महानगर चुनाव प्रवास के दौरान पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने मुंबई के ऐतिहासिक अतिप्राचीन बाबूलनाथ महादेव मंदिर में देवादिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर सनातनियों की कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सनातन श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने महादेव की आराधना कर राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक गौरव और समाज के कल्याण की प्रार्थना की। विधायक विजय खेमका ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में विदेशी आक्रांताओं द्वारा हमारे आस्था केंद्रों को नष्ट करने का प्रयास किया गया।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एनडीए सरकार द्वारा सोमनाथ मंदिर सहित देश के सभी प्राचीन प्रमुख मंदिरों की गरिमा, सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि आज देश के कोने-कोने में भाजपा कार्यकर्ता और सनातन श्रद्धालु महादेव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मना रहे हैं। यह आयोजन सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्र स्वाभिमान को मजबूत करने का संदेश देता है। विधायक ने कहा मुम्बई महानगर चुनाव में बिहार की तरह भाजपा महायुति गठबंधन प्रचंड मतों से जीतेगी की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




